Get App

Donald Trump: '48 घंटे में होर्मुज खोल दो, वरना तबाह कर देंगे पावर प्लांट', ट्रंप का ईरान को आखिरी अल्टीमेटम

Trump-Iran War: ट्रंप ने कहा, 'अगर ईरान 48 घंटे के भीतर बिना किसी खतरे के होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह नहीं खोलता, तो अमेरिका उनके विभिन्न पावर प्लांट को निशाना बनाएगा और उन्हें मिटा देगा। ट्रंप ने चेतावनी दी कि हमलों की शुरुआत ईरान के सबसे बड़े बिजली घर से की जाएगी'

Edited By: Abhishek Guptaअपडेटेड Mar 22, 2026 पर 7:37 AM
Donald Trump: '48 घंटे में होर्मुज खोल दो, वरना तबाह कर देंगे पावर प्लांट', ट्रंप का ईरान को आखिरी अल्टीमेटम
ट्रंप ने यह भी साफ किया कि अमेरिका अकेले इस रास्ते की सुरक्षा का ठेका नहीं लेगा

Strait Of Hormuz: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को अब तक की सबसे कड़ी चेतावनी दी है। ट्रंप ने अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि अगर अगले 48 घंटों के भीतर ईरान ने 'होर्मुज जलडमरूमध्य' को पूरी तरह से नहीं खोला, तो अमेरिका ईरान के बिजली घरों को नेस्तनाबूद कर देगा।

राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बेहद सख्त भाषा में लिखा, 'अगर ईरान 48 घंटे के भीतर बिना किसी खतरे के होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह नहीं खोलता, तो अमेरिका उनके विभिन्न पावर प्लांट को निशाना बनाएगा और उन्हें मिटा देगा। ट्रंप ने चेतावनी दी कि हमलों की शुरुआत ईरान के सबसे बड़े बिजली घर से की जाएगी।'

ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि ईरान समझौता करना चाहता है, लेकिन वे फिलहाल किसी भी तरह की बातचीत के मूड में नहीं हैं। उन्होंने लिखा, 'उनका नेतृत्व खत्म हो चुका है, उनकी नौसेना और वायु सेना मर चुकी है, उनके पास कोई बचाव नहीं है।'

क्यों अहम है होर्मुज का रास्ता?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें