पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच टेंशन बढ़ती जा रही है। पाकिस्तान को अब सपने में भारत के हमले का डर सता रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (29 अप्रैल 2025) को इधर तीनों सेनाओं के प्रमुखों के साथ मीटिंग की थी। उधर इसका सीधा असर पाकिस्तान में देखने को मिला। पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने आधी रात को एक बयान दे डाला। तरार ने दावा दावा किया कि हमारे पास विश्वसनीय खुफिया जानकारी है कि भारत अगले 24-36 घंटे में पाकिस्तान पर सैन्य कार्रवाई कर सकता है।
