Get App

PAK आर्मी की बर्बरता! बलूच लड़की को मारी गोली, फिर हमास स्टाइल में निकाला परेड

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। वहीं, बलूचिस्तान में लंबे समय से पाकिस्तान की सेना की कार्रवाई और मानवाधिकार उल्लंघन के आरोप लगते रहे हैं। यह मामला ऐसे समय में सामने आया है, जब बलूचिस्तान में हाल के हफ्तों में तनाव बढ़ा हुआ है

Edited By: Rajat Kumarअपडेटेड Jul 29, 2026 पर 9:51 PM
PAK आर्मी की बर्बरता! बलूच लड़की को मारी गोली, फिर हमास स्टाइल में  निकाला परेड
बलूचिस्तान में इन दिनों पाकिस्तान के खिलाफ विरोध लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है

बलूचिस्तान में इन दिनों पाकिस्तान के खिलाफ विरोध लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है। कई बलूच समूह और कार्यकर्ता पाकिस्तान की सेना और वहां की खुफिया एजेंसियों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैंय़ बलूचों ने पाकिस्तानी सेना को सीधी चुनौती दे दी कि बलूचिस्तान छोड़कर चले जाएं। वहीं इनसबके बीच बलूच लोगों पर पाक सेना का दमन भी बढ़ता जा रहा है। बलूचिस्तान से सामने आई कुछ रिपोर्टों और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के बाद पाकिस्तान की सेना की कार्रवाई को लेकर नए सवाल उठने लगे हैं।

सामने आया हैरान कर देना वाला वीडियो 

वीडियो में दावा किया जा रहा है कि सेना की कार्रवाई के दौरान एक लड़की की मौत हो गई और बाद में उसके शव के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। हालांकि, इस वायरल वीडियो और उससे जुड़े दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। वहीं, बलूचिस्तान में लंबे समय से पाकिस्तान की सेना की कार्रवाई और मानवाधिकार उल्लंघन के आरोप लगते रहे हैं। यह मामला ऐसे समय में सामने आया है, जब बलूचिस्तान में हाल के हफ्तों में तनाव बढ़ा हुआ है। रिपोर्टों के मुताबिक, 5 जुलाई से शुरू किए गए आतंकवाद-रोधी अभियान के बाद से पाकिस्तान सरकार की कार्रवाई में कई लोगों की मौत हुई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें