Pakistan News: यमन स्थित हूती विद्रोहियों के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को लेकर अपने शुरुआती सख्त रुख से पीछे हटने के बाद अब पाकिस्तान ने सऊदी अरब को भरोसा दिलाने की कोशिश तेज कर दी है। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने रविवार (13 सितंबर) को सऊदी क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान (MBS) से फोन पर बातचीत की। सऊदी अरब पर हुए हूती हमलों की कड़ी निंदा करते हुए रियाद के प्रति पाकिस्तान की पूरी एकजुटता दोहराई।
