Get App

Pakistan: कराची में बड़ा हमला, PAK रेंजर्स हेडक्वार्टर के पास ब्लास्ट, धमाकों के बाद हुई फायरिंग

Pakistan : स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, कराची के गुलिस्तान-ए-जौहर इलाके में यूनिवर्सिटी रोड स्थित मेटियोरोलॉजिकल चौराहे के पास लोगों ने पहले तेज धमाके की आवाज सुनी, जिसके बाद लगातार गोलीबारी होने की सूचना मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना ऐसे इलाके में हुई, जहां कई विश्वविद्यालय, पाकिस्तान मौसम विभाग का कार्यालय और पाकिस्तान रेंजर्स के दफ्तर मौजूद हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 27, 2026 पर 11:15 PM
Pakistan: कराची में बड़ा हमला, PAK रेंजर्स हेडक्वार्टर के पास ब्लास्ट, धमाकों के बाद हुई फायरिंग
पाकिस्तान के कराची में आत्मघाती हमले की खबर सामने आई है।

पाकिस्तान के कराची में आत्मघाती हमले की खबर सामने आई है। कराची शहर के गुलिस्तान-ए-जौहर इलाके में स्थित रेंजर्स कराची के ऑफिस पर फिदायनी हमला हुआ है. सूत्रों के मुताबिक, हमलावरों ने पहले ऑफिस के गेट पर धमाका किया, जिसके बाद पूरे इलाके में गोलीबारी शुरू हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और आपातकालीन सेवाओं की टीमें मौके पर पहुंचीं और हालात का जायजा लेना शुरू कर दिया।

अधिकारियों ने घटना की सच्चाई का पता लगाने के लिए जांच और तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, कराची के पूर्वी हिस्से की एक प्रमुख सड़क पर धमाके और गोलीबारी की आवाजें सुनी गई थीं। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुटी हैं।

कराची में धमाके और गोलीबारी की आवाज से मचा हड़कंप

स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, कराची के गुलिस्तान-ए-जौहर इलाके में यूनिवर्सिटी रोड स्थित मेटियोरोलॉजिकल चौराहे के पास लोगों ने पहले तेज धमाके की आवाज सुनी, जिसके बाद लगातार गोलीबारी होने की सूचना मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना ऐसे इलाके में हुई, जहां कई विश्वविद्यालय, पाकिस्तान मौसम विभाग का कार्यालय और पाकिस्तान रेंजर्स के दफ्तर मौजूद हैं। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें