अरब सागर के ऊपर अचानक गायब हुआ कराची आ रहा विमान! 22400 फीट प्रति मिनट की रफ्तार से नीचे गिरा बोइंग जेट, मची खलबली!

Pakistan Cargo Plane Missing: पाकिस्तान एयरपोर्ट्स अथॉरिटी (PAA) के अनुसार, कराची एरिया कंट्रोल सेंटर (ACC) की निगरानी के दौरान रात 9:18 बजे विमान के क्रू ने ट्रैकिंग सिस्टम में तकनीकी खराबी की जानकारी दी थी। इसके कुछ ही मिनट बाद, रात 9:21 बजे तकनीकी निगरानी में पता चला कि विमान तेजी से नीचे आ रहा था और उसने अचानक अपनी दिशा भी बदल ली

अपडेटेड Jul 08, 2026 पर 4:35 PM
Pakistan Cargo Plane Missing: पाकिस्तान का एक कार्गो प्लेन मंगलवार (7 जुलाई) को बीच हवा में गायब हो गया।

Pakistan Cargo Plane Missing:  पाकिस्तान का एक कार्गो प्लेन मंगलवार (7 जुलाई) को बीच हवा में गायब हो गया। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के शारजाह से पाकिस्तान के कराची जा रहे इस कार्गो प्लेन में पांच क्रू मेंबर सवार थे। विमान का एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया था, जिसके बाद पाकिस्तान ने बड़े स्तर पर सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

अरब सागर के ऊपर अचानक गायब हुआ कराची आ रहा विमान! 

पाकिस्तान के अखबार डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, शारजाह से कराची जा रहा एक कार्गो विमान मंगलवार देर रात अरब सागर के ऊपर अचानक रडार और ट्रैकिंग सिस्टम से गायब हो गया। रिपोर्ट में बताया गया है कि K2 एयरवेज का बोइंग 737-400 विमान जब पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में प्रवेश कर रहा था, तभी कराची से करीब 300 किलोमीटर पश्चिम में उसका कंट्रोल रूम से संपर्क टूट गया।


उड़ान के दौरान विमान के कप्तान ने तकनीकी खराबी की जानकारी दी थी और कंट्रोल सेंटर से मदद भी मांगी थी। पाकिस्तान एयरपोर्ट्स अथॉरिटी (PAA) के मुताबिक, इस मालवाहक विमान में कुल पांच क्रू मेंबर सवार थे। फिलहाल विमान की तलाश की जा रही है।

पाकिस्तान एयरपोर्ट्स अथॉरिटी (PAA) के अनुसार, कराची एरिया कंट्रोल सेंटर (ACC) की निगरानी के दौरान रात 9:18 बजे विमान के क्रू ने ट्रैकिंग सिस्टम में तकनीकी खराबी की जानकारी दी थी। इसके कुछ ही मिनट बाद, रात 9:21 बजे तकनीकी निगरानी में पता चला कि विमान तेजी से नीचे आ रहा था और उसने अचानक अपनी दिशा भी बदल ली।

इसके तुरंत बाद कराची से करीब 287 किलोमीटर पश्चिम में विमान का रडार और कंट्रोल सेंटर से संपर्क पूरी तरह टूट गया। रिपोर्ट के मुताबिक, उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद विमान के ग्लोबल नेविगेशन सैटेलाइट सिस्टम (GNSS) में भी तकनीकी दिक्कत आ गई थी। इसकी वजह से शारजाह के पास विमान की ट्रैकिंग सही तरीके से नहीं हो पा रही थी।

22400 फीट प्रति मिनट की रफ्तार से नीचे गिरा बोइंग जे

ग्लोबल फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटराडार के मुताबिक, शुरुआती आंकड़ों से पता चलता है कि पहले विमान की ऊंचाई कम हुई, फिर कुछ देर के लिए बढ़ी और उसके बाद अचानक बहुत तेजी से नीचे आने लगी। विमान से आखिरी सिग्नल तब मिला, जब वह समुद्र तल से करीब 1,100 फीट की ऊंचाई पर था। उस समय विमान करीब 22,400 फीट प्रति मिनट की रफ्तार से नीचे आ रहा था। यह घटना एक बार फिर पाकिस्तान के कमजोर विमान सुरक्षा रिकॉर्ड की याद दिलाती है। साथ ही, इससे देश की सबसे बड़ी और दर्दनाक हवाई दुर्घटनाओं की यादें भी ताजा हो गई हैं।

मई 2020 में पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) का एक यात्री विमान कराची एयरपोर्ट के पास एक रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। उस विमान में 98 लोग सवार थे। लैंडिंग के दौरान हुई गलती की वजह से यह हादसा हुआ और विमान में मौजूद लगभग सभी लोगों की जान चली गई। बाद में सरकार की जांच में कई गंभीर लापरवाहियां सामने आईं। रिपोर्ट में कहा गया कि पायलट, सह-पायलट और एयर ट्रैफिक कंट्रोल की बड़ी मानवीय गलतियों की वजह से यह दर्दनाक हादसा हुआ था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।