Get App

ईरान युद्ध कब खत्म होगा? इसकी नई भविष्यवाणी लेकर आए पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ, इजरायल का एक राज भी खोल दिया!

US Israel Attack Iran: एक इंटरव्यू में ख्वाजा आसिफ ने न सिर्फ युद्ध के दोबारा शुरू न होने की गारंटी दी, बल्कि इसके पीछे इजरायल का एक बड़ा राज भी खोल दिया। उन्होंने बताया कि इजरायल इस समय 'बेचैनी' से जंग दोबारा शुरू करना चाहता है, लेकिन अमेरिका के हाथ आखिर क्यों बंधे हुए हैं

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड May 19, 2026 पर 2:13 PM
ईरान युद्ध कब खत्म होगा? इसकी नई भविष्यवाणी लेकर आए पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ, इजरायल का एक राज भी खोल दिया!
ख्वाजा आसिफ ने कहा अमेरिकी लोग नहीं चाहते कि ट्रंप आगे बढ़कर इजरायल की जंग लड़े

Khawaja Asif Iran War: मिडिल ईस्ट में जारी बारूद के खेल और कच्चे तेल की नाकेबंदी के बीच पूरी दुनिया सिर्फ एक ही सवाल का जवाब ढूंढ रही है कि आखिर ईरान युद्ध कब खत्म होगा? इस महासंकट के बीच अब पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ एक बेहद चौंकाने वाला दावा और नई 'भविष्यवाणी' लेकर सामने आए हैं।

पाकिस्तानी न्यूज चैनल 'जियो न्यूज' को दिए एक इंटरव्यू में ख्वाजा आसिफ ने न सिर्फ युद्ध के दोबारा शुरू न होने की गारंटी दी, बल्कि इसके पीछे इजरायल का एक बड़ा राज भी खोल दिया। उन्होंने बताया कि इजरायल इस समय 'बेचैनी' से जंग दोबारा शुरू करना चाहता है, लेकिन अमेरिका के हाथ आखिर क्यों बंधे हुए हैं और क्यों राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपनी ही जनता के दबाव के आगे झुककर मिसाइल हमलों को आखिरी वक्त में टालना पड़ा है।

'इजरायल के लिए अपनी सेना नहीं झोंकेगा अमेरिका'

ख्वाजा आसिफ ने इंटरव्यू के दौरान साफ शब्दों में कहा कि भले ही इजरायल कुछ देशों पर हमला करना चाहता है, लेकिन अमेरिकी जनता अब किसी और देश की लड़ाई में अपने सैनिकों को नहीं झोंकना चाहती। उन्होंने कहा, 'अमेरिकी जनता की राय इस मामले में बेहद साफ है। लोग नहीं चाहते कि अमेरिका आगे बढ़कर इजरायल की जंग लड़े। इतिहास गवाह है कि जनता के समर्थन के बिना कोई भी देश लंबे समय तक युद्ध नहीं लड़ सकता।'

सब समाचार

+ और भी पढ़ें