Khawaja Asif Israel Controversy: नेतन्याहू की फटकार से डरे पाकिस्तान के रक्षा मंत्री! डिलीट किया इजरायल के खिलाफ लिखा अपना पोस्ट

Khawaja Asif Israel Controversy: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। इजरायल पर तीखी टिप्पणी करने के बाद उन्होंने अपना सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट कर दिया है, जिसके चलते राजनीतिक माहौल में हलचल और चर्चाएं तेज हो गई हैं।

अपडेटेड Apr 10, 2026 पर 11:18 AM
Story continues below Advertisement
नेतन्याहू की फटकार से डरे पाकिस्तान के रक्षा मंत्री! डिलीट किया इजरायल के खिलाफ लिखा अपना पोस्ट

Khawaja Asif Israel Controversy: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। इजरायल पर तीखी टिप्पणी करने के बाद उन्होंने अपना सोशल मीडिया पोस्ट डिलीट कर दिया है, जिसके चलते राजनीतिक माहौल में हलचल और चर्चाएं तेज हो गई हैं।

बता दें कि पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अपने सोशल मीडिया हैंडल X (पहले ट्विटर) से उस पोस्ट को डिलीट कर दिया है, जिसमें उन्होंने इजरायल को "बुराई और मानवता के लिए अभिशाप", "कैंसर की तरह" और "यूरोपीय यहूदियों से छुटकारा पाने का मकसद" बताया था। आसिफ ने इजरायल पर लेबनान में “नरसंहार” करने का आरोप भी लगाया था।

स्क्रीनशॉट 2026-04-10 111708


जिसके बाद इजरायल के प्रधानमंत्री कार्यालय ने इन टिप्पणियों को “बेहद आपत्तिजनक” बताया और कहा, “ऐसा बयान किसी भी सरकार की ओर से स्वीकार नहीं किया जा सकता, खासकर उस देश से जो खुद को शांति के लिए निष्पक्ष मध्यस्थ बताता है।” साथ ही पाकिस्तान की मध्यस्थ की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए।

इजरायल के विदेश मंत्री ने भी दी कड़ी प्रतिक्रिया

इजरायली विदेश मंत्री गिदोन सार ने भी आसिफ के बयान  पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये “खुले तौर पर यहूदी-विरोधी और उस देश के लिए अनुचित हैं, जो शांति मध्यस्थता करने का दावा करता है”।

पाकिस्तान और इजरायल के बीच यह तीखी नोकझोंक ऐसे समय में हो रही है जब इस्लामाबाद पश्चिम एशिया में शत्रुता समाप्त करने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम वार्ता की मेजबानी करने की तैयारी कर रहा है।

अमेरिकी डेमोक्रेट ने आसिफ की टिप्पणियों की निंदा की

प्रतिनिधि जोश गॉटहाइमर ने इजरायल के खिलाफ ख्वाजा आसिफ की टिप्पणियों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि "इस तरह की नफरत भरी बयानबाजी बर्दाश्त से बाहर है" और इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए।

‘X’ पर एक पोस्ट में गॉटहाइमर ने लिखा, “पाकिस्तान जहां एक ओर युद्धविराम वार्ता का नेतृत्व कर रहा है, वहीं दूसरी ओर उनके रक्षा मंत्री यहूदियों और इजरायल को निशाना बनाते हुए नफरत भीर बयानबाजी कर रहे हैं। इस नाजुक समय में इस तरह की नफरत भरी बयानबाजी कतई अस्वीकार्य और इस नाजुक समय में गैर-उपयोगी है। यह कूटनीति नहीं है और इसकी कड़ी निंदा की जानी चाहिए।”

यह भी पढ़ें: Khwaja Asif Israel Remarks: US-ईरान शांति वार्ता से पहले बवाल, पाक रक्षा मंत्री ने इजरायल को बताया 'कैंसर' जैसा, नेतन्याहू ने किया पलटवार

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।