Get App

ऑपरेशन सिंदूर का दर्द: जिस मुरीद एयरबेस को भारत ने किया था तबाह, उसे रिपेयर भी नहीं कर पा रहा पाकिस्तान

सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला है कि पाकिस्तान ने चकवाल स्थित मुरीद एयरबेस की एक इमारत को पूरी तरह गिरा दिया है। बताया जा रहा है कि मई 2025 में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के हमलों में इस इमारत को भारी नुकसान पहुंचा था। सैटेलाइट इमेज एनालिस्ट डेमियन साइमन ने तस्वीर शेयर की हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 10, 2026 पर 6:06 PM
ऑपरेशन सिंदूर का दर्द: जिस मुरीद एयरबेस को भारत ने किया था तबाह, उसे रिपेयर भी नहीं कर पा रहा पाकिस्तान
जिस मुरीद एयरबेस को भारत ने किया था तबाह, उसे रिपेयर भी नहीं कर पा रहा पाकिस्तान

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत न सिर्फ पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों का तबाह किया, बल्कि 11 एयरबेस को भी धुआं-धुआं कर दिया था। पाकिस्तानी एयरफोर्स के इस कमांड एंड कंट्रोल बिल्डिंग की मरम्मत का काम जोरों शोरों से चल रहा है। लेकिन भारत की ब्रह्मोस मिसाइलों ने ऐसी तबाही मचाई कि पाकिस्तानी एयरफोर्स अपने कमांड सेंटर तक को रिपेयर नहीं कर पा रही है। हाल की सैटेलाइट इमेज से पता चलता है कि चकवाल के पास अपने सबसे बड़े मुरीद एयरबेस पर एक खास कमांड और कंट्रोल सेंटर को रिपेयर करने और ठीक करने की पाकिस्तान एयर फ़ोर्स की कोशिशें नाकाम हो गई हैं।

सामने आई सैटेलाइट तस्वीरें 

सैटेलाइट तस्वीरों से पता चला है कि पाकिस्तान ने चकवाल स्थित मुरीद एयरबेस की एक इमारत को पूरी तरह गिरा दिया है। बताया जा रहा है कि मई 2025 में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के हमलों में इस इमारत को भारी नुकसान पहुंचा था। सैटेलाइट इमेज एनालिस्ट डेमियन साइमन ने X पर एक पोस्ट में NDTV के वैंटोर से ली गई तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में साफ दिखाई देता है कि भारतीय हमले में तबाह हुए एयरबेस की इमारत अब पूरी तरह तोड़ दी गई है। डेमियन साइमन के मुताबिक, तस्वीरों से लगता है कि उस हमले में इमारत को अंदर से काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा था। शायद यही वजह है कि उसे ठीक करना संभव नहीं था और आखिरकार पाकिस्तान को उसे गिराना पड़ा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें