Get App

Pakistan News: गंभीर भुखमरी का सामना कर रहा पाक! दाने-दाने को मोहताज 1.1 करोड़ पाकिस्तानी, पढ़ें- UN रिपोर्ट

Starvation in Pakistan: पाकिस्तान में लगभग 1.1 करोड़ लोग गंभीर भुखमरी का सामना कर रहे हैं। पाक मीडिया ने संयुक्त राष्ट्र (UN) की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि पाकिस्तान को दुनिया के उन 10 सबसे गरीब देशों में शामिल किया गया है, जहां भुखमरी की समस्या सबसे अधिक है

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Apr 28, 2026 पर 7:42 AM
Pakistan News: गंभीर भुखमरी का सामना कर रहा पाक! दाने-दाने को मोहताज 1.1 करोड़ पाकिस्तानी, पढ़ें- UN रिपोर्ट
Starvation in Pakistan: पाकिस्तान में करीब 1.1 करोड़ लोग खाने की गंभीर कमी का सामना कर रहे हैं

Starvation in Pakistan: अमेरिका-ईरान युद्ध ने पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को संकट में डाल दिया है। पड़ोसी देश में महंगाई ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। खाने-पीने की चीजों के दाम सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं। संयुक्त राष्ट्र (UN) की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि पाकिस्तान को दुनिया के टॉप 10 कमजोर देशों में शामिल किया गया है, जहां भुखमरी सबसे अधिक है। '2026 ग्लोबल रिपोर्ट ऑन फ़ूड क्राइसिस (The 2026 Global Report on Food Crises)' में पाक को अफगानिस्तान, बांग्लादेश, म्यांमार, नाइजीरिया, सूडान, सीरिया और यमन के साथ-साथ गंभीर भुखमरी वाले देशों की लिस्ट में रखा गया है।

पाक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में पाकिस्तान दुनिया के 10 सबसे बड़े खाद्य संकट वाले देशों में से एक था। पिछले साल पाकिस्तान में करीब 1.1 करोड़ लोग खाने की गंभीर कमी का सामना कर रहे थे। पाकिस्तानी अखबार 'डॉन' की रिपोर्ट के अनुसार रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान उन 10 गरीब देशों में भी शामिल है, जहां 2025 में सबसे बड़ा खाद्य संकट देखा गया।

अकाल जैसे हालात

पाकिस्तान में प्रभावित लोगों में से 93 लाख को "संकट" (Crisis) की स्थिति में, जबकि 17 लाख लोगों को "इमरजेंसी" (Emergency) की स्थिति में रखा गया। ये दोनों ही कैटेगरी अकाल (Famine) से ठीक पहले की सबसे गंभीर मानी जाती हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि गंभीर खाद्य असुरक्षा तब उत्पन्न होती है, जब भोजन तक पहुंच इतनी सीमित हो जाती है कि यह लोगों के अस्तित्व के लिए ही खतरा बन जाती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें