Get App

Pahalgam Terror Attack: 'हमारा ​​कोई लेना-देना नहीं': पहलगाम आतंकी हमले पर पाकिस्तान का आया बयान

Pahalgam Terror Attack: पाकिस्तान ने कहा है कि इस हमले से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 सैलानियों के मारे जाने के बाद जम्मू शहर में पाकिस्तान विरोधी प्रदर्शन हुए। प्रदर्शनकारियों ने जम्मू कश्मीर से आतंकवादियों को खत्म करने के लिए एक अभियान चलाने की मांग की

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Apr 23, 2025 पर 9:50 AM
Pahalgam Terror Attack: 'हमारा ​​कोई लेना-देना नहीं': पहलगाम आतंकी हमले पर पाकिस्तान का आया बयान
Pahalgam Terror Attack: पहलगाम में यह आतंकी हमला अमरनाथ यात्रा से ठीक पहले हुआ है

Kashmir Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार (22 अप्रैल) को हुए आतंकी हमले पर पाकिस्तान का पहला बयान सामने आया है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के कुछ घंटों बाद पाकिस्तान ने हमले पर अपनी पहली प्रतिक्रिया में दावा किया है कि इस घटना से उसका कोई लेना-देना नहीं है। पाक ने यह भी कहा कि वह आतंकवाद को अस्वीकार करता है। एक बयान में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा, "हमारा इससे कोई लेना-देना नहीं है। हम आतंकवाद को हर स्तर से खारिज करते हैं।

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 सैलानियों के मारे जाने के बाद जम्मू शहर में पाकिस्तान विरोधी प्रदर्शन हुए। प्रदर्शनकारियों ने जम्मू कश्मीर से आतंकवादियों को खत्म करने के लिए एक अभियान चलाने की मांग की। कश्मीर के पहलगाम शहर के पास मिनी स्विटरलैंड नाम से मशहूर पर्यटन स्थल पर मंगलवार दोपहर में हुए एक आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई, जिनमें ज्यादातर पर्यटक हैं। यह 2019 में पुलवामा में हुए हमले के बाद घाटी में हुआ सबसे घातक हमला है।

एक उच्च पदस्थ अधिकारी ने विस्तृत जानकारी दिए बिना बताया कि 26 मृतकों में दो विदेशी और दो स्थानीय नागरिक हैं। राष्ट्रीय बजरंग दल (आरबीडी) के अध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जम्मू शहर में हमले के विरोध में विरोध मार्च निकाला। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ नारे लगाए और उसका झंडा जलाया। कुमार ने जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों पर हमले की निंदा करते हुए इसे “हिंदुओं की लक्षित हत्या” करार दिया।

कुमार ने पत्रकारों से कहा, "यह हमला अमरनाथ यात्रा से ठीक पहले हुआ है। यात्रा के लिए पंजीकरण हाल ही में शुरू हुआ है और इस कृत्य का उद्देश्य स्पष्ट रूप से हिंदू तीर्थयात्रियों में भय पैदा करना है।" उन्होंने कहा, "जीवित बचे लोगों का कहना है कि आतंकवादियों ने उन्हें मारने से पहले उनकी पहचान पूछी थी, जिससे स्पष्ट रूप से टारगेटेड हमले का संकेत मिलता है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें