कराची में पिंकी ने मचाया बवाल, इसके 800 VIP क्लाइंट्स; लड़कियों की फौज बना पाकिस्तान को नशे में धुत करने वाली पकड़ी गई!

Karachi Drug Queen Pinky: गिरफ्तारी से ठीक पहले पिंकी का एक कथित ऑडियो मैसेज भी वायरल हुआ है। इसमें वह कहती सुनाई दे रही है, 'अगर आप यह ऑडियो सुन रहे हैं, तो इसका मतलब है कि मैं मुसीबत में हूं। लेकिन फिक्र न करें, मेरा काम और नेटवर्क पहले की तरह ही चलता रहेगा'

अपडेटेड May 14, 2026 पर 11:54 AM
Story continues below Advertisement
कोर्ट में पिंकी बिना हथकड़ी के, सनग्लासेस लगाए और हाथ में पानी की बोतल लेकर टशन में चलती दिखी

Karachi Drug Queen Pinky: पाकिस्तान के कराची में 'कोकीन क्वीन' के नाम से मशहूर अनमोल उर्फ पिंकी की गिरफ्तारी ने पूरे देश में हड़कंप मचा दिया है। 17 साल से अपना नार्कोटिक्स साम्राज्य चला रही पिंकी को पुलिस और खुफिया एजेंसी के जॉइन्ट ऑपरेशन में गिरफ्तार किया गया। पिंकी पर आरोप है कि वह शहर की एलीट पार्टियों, डिफेंस हाउसिंग अथॉरिटी और बड़े कॉलेजों में कोकीन की सप्लाई करती थी। उसके नेटवर्क में 800 से ज्यादा हाई-प्रोफाइल क्लाइंट्स शामिल हैं।

कैसे चलता था 'ड्रग क्वीन' का नेटवर्क?

पुलिस के मुताबिक, पिंकी का नेटवर्क बेहद संगठित था। पुलिस की नजरों से बचने के लिए पिंकी ड्रग्स की डिलीवरी के लिए महिला राइडर्स का इस्तेमाल करती थी। वह क्लिफ्टन और DHA जैसे पॉश इलाकों में ऑनलाइन ऑर्डर के जरिए कोकीन और अन्य नशीले पदार्थ पहुंचाती थी। पिंकी का भाई पंजाब से नशीले पदार्थ कराची भेजता था, जबकि उसका पूर्व पति और दूसरा भाई कराची में डिस्ट्रीब्यूशन का काम संभालते थे।


गिरफ्तारी या 'दोस्ताना मुलाकात'? वीडियो पर छिड़ा विवाद

पिंकी की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे लोग 'फ्रेंडली अरेस्ट' बता रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस ने आराम से गेट खटखटाया, पिंकी ने दरवाजा खोला और बिना किसी प्रतिरोध के गिरफ्तार हो गई।

इससे भी ज्यादा बवाल तब हुआ जब उसे कोर्ट में पेश किया गया। पिंकी बिना हथकड़ी के, सनग्लासेस लगाए और हाथ में पानी की बोतल लेकर टशन में चलती दिखी। इस 'VIP ट्रीटमेंट' को देखकर सिंध के गृह मंत्री और पुलिस महानिदेशक ने अधिकारियों को लाइन हाजिर किया है।

पुलिस अधिकारियों पर गिरी गाज

पिंकी को मिले वीआईपी प्रोटोकॉल की वजह से प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। गार्डन पुलिस स्टेशन के SHO, सीनियर इन्वेस्टिगेटिंग ऑफिसर (SIO) और केस के IO को तुरंत सस्पेंड कर दिया गया है। कराची के एडिशनल आईजी ने इस लापरवाही पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। पिंकी पर हत्या और ड्रग्स सप्लाई सहित कुल 14 मामले दर्ज हैं।

'मुसीबत में हूं, लेकिन काम चलता रहेगा'

गिरफ्तारी से ठीक पहले पिंकी का एक कथित ऑडियो मैसेज भी वायरल हुआ है। इसमें वह कहती सुनाई दे रही है, 'अगर आप यह ऑडियो सुन रहे हैं, तो इसका मतलब है कि मैं मुसीबत में हूं। लेकिन फिक्र न करें, मेरा काम और नेटवर्क पहले की तरह ही चलता रहेगा।' पुलिस अब इस ऑडियो की जांच कर रही है ताकि उसके अन्य साथियों तक पहुंचा जा सके।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।