पाकिस्तान और PoK में 30 लश्कर आतंकियों का सफाया, LeT कमांडर ने भारतीय एजेंट पर लगाया हत्या का आरोप

Pakistan News: पहली बार आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक बड़े आतंकवादी ने माना है कि पिछले तीन-चार सालों में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के कई शहरों में उसके 30 से ज्यादा सदस्य मारे गए हैं। उसने आरोप लगाया कि इन हमलों के पीछे भारत से जुड़े 'अज्ञात बंदूकधारी' थे

अपडेटेड Aug 04, 2026 पर 12:45 PM
Pakistan News: पाकिस्तान के अंदर ही किसी ने लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के करीब 30 सदस्यों को मार डाला है

Pakistan News: पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में सक्रिय आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक वरिष्ठ कमांडर ने पहली बार सार्वजनिक रूप से दावा किया है कि पिछले तीन से चार सालों में संगठन के 30 से अधिक आतंकवादी रहस्यमय परिस्थितियों में मारे गए हैं। हालांकि उसने इन हत्याओं के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया। उसने आरोप लगाया कि इन हमलों के पीछे भारत से जुड़े 'अज्ञात बंदूकधारी' थे। लेकिन अपने आरोपों के समर्थन में कोई सबूत पेश नहीं किया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में लश्कर-ए-तैयबा के वरिष्ठ कमांडर और पीओके विंग के डिप्टी चीफ बताए जा रहे रिजवान हनीफ ने दावा किया कि पेशावर, कराची, रावलपिंडी, रावलाकोट और मुजफ्फराबाद समेत कई शहरों में संगठन के 30 से ज्यादा सदस्य अज्ञात हमलावरों (Unknown Gunmen) द्वारा मारे गए।

भारत पर लगाया आरोप


हनिफ ने आरोप लगाया कि ये अज्ञात हमलावर भारत से जुड़े एजेंट थे। हालांकि उसने अपने दावे के समर्थन में कोई सूबत पेश नहीं किया। इसलिए इस आरोप की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। रिपोर्टों के अनुसार, रिजवान हनीफ लश्कर-ए-तैयबा के पीओके नेटवर्क में घुसपैठ, आतंकियों की भर्ती और PAFF (People’s Anti-Fascist Front ) जैसे प्रॉक्सी संगठनों के साथ समन्वय की जिम्मेदारी संभालता रहा है।

हिंदू धर्म पर विवादित टिप्पणी

अपने भाषण के दौरान हनीफ ने हिंदू धर्म को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं और हिंदुओं के लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। उसने इन टिप्पणियों को आतंकियों की मौत के अपने दावों से जोड़ते हुए पेश किया। यह बयान ऐसे समय सामने आया है जब पाकिस्तान कई आंतरिक चुनौतियों से जूझ रहा है।

बलूचिस्तान में अशांति, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में विरोध प्रदर्शन और अफगानिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच देश की सुरक्षा स्थिति पहले से ही दबाव में है। ऐसे माहौल में लश्कर कमांडर का यह दावा चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, भारत पर लगाए गए आरोपों की पुष्टि के लिए कोई स्वतंत्र या आधिकारिक साक्ष्य सामने नहीं आया है।

यह पहली बार है जब लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े किसी आतंकवादी ने ऐसी हत्याओं की बात सार्वजनिक रूप से मानी है। लश्कर-ए-तैयबा पर अल-कायदा और तालिबान से संबंध होने के कारण 2005 में संयुक्त राष्ट्र ने प्रतिबंध लगाया था।

ये भी पढ़ें- बलूचिस्तान ने 11 अगस्त को किया स्वतंत्रता दिवस का ऐलान, पाकिस्तान से आजादी और अब फहराएगा नया झंडा!

भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने वीडियो की सच्चाई की पुष्टि की है। एजेंसियों ने माना है कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति लश्कर का एक सीनियर आतंकवादी है, जो भारत को वांछित है। हनीफ का दावा है कि इन टारगेटेड हत्याओं के पीछे भारतीय एजेंसियों का हाथ है। हालांकि, भारत ने इस आरोप को खारिज कर दिया है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।