Get App

पाकिस्तान और PoK में 30 लश्कर आतंकियों का सफाया, LeT कमांडर ने भारतीय एजेंट पर लगाया हत्या का आरोप

Pakistan News: पहली बार आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक बड़े आतंकवादी ने माना है कि पिछले तीन-चार सालों में पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के कई शहरों में उसके 30 से ज्यादा सदस्य मारे गए हैं। उसने आरोप लगाया कि इन हमलों के पीछे भारत से जुड़े 'अज्ञात बंदूकधारी' थे

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Aug 04, 2026 पर 12:45 PM
पाकिस्तान और PoK में 30 लश्कर आतंकियों का सफाया, LeT कमांडर ने भारतीय एजेंट पर लगाया हत्या का आरोप
Pakistan News: पाकिस्तान के अंदर ही किसी ने लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के करीब 30 सदस्यों को मार डाला है

Pakistan News: पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में सक्रिय आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक वरिष्ठ कमांडर ने पहली बार सार्वजनिक रूप से दावा किया है कि पिछले तीन से चार सालों में संगठन के 30 से अधिक आतंकवादी रहस्यमय परिस्थितियों में मारे गए हैं। हालांकि उसने इन हत्याओं के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया। उसने आरोप लगाया कि इन हमलों के पीछे भारत से जुड़े 'अज्ञात बंदूकधारी' थे। लेकिन अपने आरोपों के समर्थन में कोई सबूत पेश नहीं किया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में लश्कर-ए-तैयबा के वरिष्ठ कमांडर और पीओके विंग के डिप्टी चीफ बताए जा रहे रिजवान हनीफ ने दावा किया कि पेशावर, कराची, रावलपिंडी, रावलाकोट और मुजफ्फराबाद समेत कई शहरों में संगठन के 30 से ज्यादा सदस्य अज्ञात हमलावरों (Unknown Gunmen) द्वारा मारे गए।

भारत पर लगाया आरोप

हनिफ ने आरोप लगाया कि ये अज्ञात हमलावर भारत से जुड़े एजेंट थे। हालांकि उसने अपने दावे के समर्थन में कोई सूबत पेश नहीं किया। इसलिए इस आरोप की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। रिपोर्टों के अनुसार, रिजवान हनीफ लश्कर-ए-तैयबा के पीओके नेटवर्क में घुसपैठ, आतंकियों की भर्ती और PAFF (People’s Anti-Fascist Front ) जैसे प्रॉक्सी संगठनों के साथ समन्वय की जिम्मेदारी संभालता रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें