पाकिस्तान में मिल गया गैस-तेल का खजाना! 3305 मीटर ड्रिलिंग के बाद कंपनी ने सीधे Pak और लंदन स्टॉक एक्सचेंज को दी ये जानकारी

Pakistan Oil Gas Discovery Sindh: जानकारी के मुताबिक, यह बड़ी खोज सिंध प्रांत के संघर जिले में आने वाले 'बोबी और धमराका' माइनिंग लीज एरिया में हुई है। ओजीडीसीएल ने अपने इन-हाउस टेक्निकल और ऑपरेशनल इंजीनियर्स की मदद से 'बोबी डीप-1' नामक एक एक्सप्लोरेटरी कुएं की खुदाई शुरू की थी

अपडेटेड Jun 05, 2026 पर 2:09 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इस खोज से पाकिस्तान के ऊर्जा संकट को दूर करने में बहुत बड़ी मदद मिलेगी

Pakistan Oil Gas Discovery: गंभीर आर्थिक कंगाली और ऊर्जा संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के लिए एक बहुत बड़ी और राहत भरी खबर सामने आ रही है। पाकिस्तान की सरकारी तेल और गैस कंपनी 'ऑयल एंड गैस डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड' (OGDCL) ने देश के दक्षिणी सिंध प्रांत में कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस के एक बहुत बड़े भंडार की खोज की है।

इस खजाने की खोज के बाद ओजीडीसीएल ने तुरंत पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज (PSX) और लंदन स्टॉक एक्सचेंज को आधिकारिक पत्र भेजकर अपने शेयरधारकों और दुनिया को इस ऐतिहासिक कामयाबी की जानकारी दी है। कंपनी का मानना है कि इस खोज से पाकिस्तान के ऊर्जा संकट को दूर करने में बहुत बड़ी मदद मिलेगी।

सिंध के संघर जिले में मिला खजाना


आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, यह बड़ी खोज सिंध प्रांत के संघर जिले में आने वाले 'बोबी और धमराका' माइनिंग लीज एरिया में हुई है। ओजीडीसीएल ने अपने इन-हाउस टेक्निकल और ऑपरेशनल इंजीनियर्स की मदद से 'बोबी डीप-1' नामक एक एक्सप्लोरेटरी कुएं की खुदाई शुरू की थी।

कंपनी ने 3 मई को इस कुएं की 3305 मीटर की कुल गहराई तक ड्रिलिंग पूरी की। यह खुदाई 'सेमबार फॉर्मेशन' के तहत की गई थी, जहां अंततः तेल और गैस का भारी भंडार मिल गया।

हर दिन निकलेगा हजारों बैरल तेल और लाखों क्यूबिक फीट गैस

लंदन और पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज को 3 जून को भेजे गए आधिकारिक पत्र में ओजीडीसीएल ने इस कुएं से होने वाले उत्पादन के शुरुआती और बेहद उत्साहजनक आंकड़े जारी किए हैं:

  • इस नए कुएं से प्रतिदिन 2000 बैरल कच्चे तेल का उत्पादन होने की उम्मीद है।
  • तेल के साथ-साथ यहां से हर दिन 1.1 मिलियन स्टैंडर्ड क्यूबिक फीट गैस का उत्पादन होगा।
  • टेस्टिंग के दौरान 32/64 इंच के चोक साइज पर इसका वेलहेड फ्लोइंग प्रेशर 1050 पाउंड प्रति वर्ग इंच दर्ज किया गया, जो इस भंडार के काफी बड़े होने का संकेत देता है।

पाकिस्तान के लिए क्यों है यह एक 'बड़ा टर्निंग पॉइंट'?

इस माइनिंग ब्लॉक में ओजीडीसीएल के पास 100 फीसदी वर्किंग इंटरेस्ट है, यानी इस खजाने से होने वाली पूरी कमाई और रिसोर्स सीधे इसी सरकारी कंपनी के पास जाएंगे। कंपनी ने अपने बयान में कहा, 'यह खोज इस क्षेत्र के 'मैसिव सैंड प्ले' से हाइड्रोकार्बन की पहली खोज है, जो एक बड़ा मील का पत्थर है। इसने न केवल एक नया एक्सप्लोरेशन रास्ता खोला है, बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी तेल-गैस मिलने के जोखिम को कम कर दिया है। इससे भविष्य में और अधिक संसाधन मिलने के रास्ते खुलेंगे'।

वर्तमान में पाकिस्तान अपनी ऊर्जा जरूरतों पेट्रोल, डीजल और गैस के लिए पूरी तरह से महंगे आयात पर निर्भर है, जिसके कारण उसका विदेशी मुद्रा भंडार हमेशा खाली रहता है। ऐसे में घरेलू संसाधनों से तेल और गैस का यह इनफ्लो देश की डिमांड-सप्लाई गैप को पाटने में गेम-चेंजर साबित हो सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।