Anchor Imtiaz Mir Murder: पाकिस्तान में इजरायल के समर्थन में एंकरिंग करने पर एक पत्रकार की गोली मारकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कराची में एक टेलीविजन चैनल पर इजरायल के समर्थन में टिप्पणी कर रहे एक पत्रकार की चरमपंथी इस्लामी समूह के कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर हत्या कर दी। सिंध प्रांत के गृह मंत्री ने मंगलवार (28 अक्टूबर) को यह जानकारी दी। कराची के मालिर इलाके में टेलीविजन चैनल कार्यालय से बाहर निकलते समय 21 सितंबर को पत्रकार एवं एंकर इम्तियाज मीर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के आरोप में संदिग्ध चार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है।
