Get App

₹830 की पानी पुरी और 1,270 रुपये की पाव भाजी... लंदन में Haldiram के दाम देख चौंके भारतीय! भारत से 7 गुना मिल रहा महंगा

Haldiram’s London food prices: भारत में आप पानी-पुरी की एक प्लेट के लिए ₹75 देते हैं। लेकिन लंदन में लोगों को ₹830 देने होंगे। इसी तरह पाव भाजी के लिए लोगों को 9.90 पाउंड यानी ₹1,270 और गार्लिक नान के लिए 5 पाउंड या ₹640 खर्च करने होंगे। लंदन में हल्दीराम के स्टोर पर कीमतें दिल्ली की कीमतों से आसानी से 7 गुना ज्यादा हैं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jul 14, 2026 पर 8:17 PM
₹830 की पानी पुरी और 1,270 रुपये की पाव भाजी... लंदन में Haldiram के दाम देख चौंके भारतीय! भारत से 7 गुना मिल रहा महंगा
Haldiram’s London food prices: लंदन में हल्दीराम का मेन्यू भारत के मुकाबले करीब 7 गुना महंगा है

Haldiram’s London food prices: भारत में कई परिवारों के पसंदीदा और सबसे भरोसेमंद रेस्टोरेंट 'हल्दीराम' (Haldiram’s) ने अब लंदन में भी अपना नया आउटलेट खोल लिया है। सोशल मीडिया पर इस नए आउटलेट के बाहर लगी लोगों की लंबी लाइन के वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं। लेकिन जिस बात ने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींचा है, वह है इसके खाने की कीमतें...। भारत में जहां एक प्लेट पानी पुरी करीब ₹75 में मिल जाती है। वहीं, लंदन के Haldiram's में इसकी कीमत £6.50 (करीब ₹830) रखी गई है।

इसी तरह पाव भाजी के लिए ग्राहकों को £9.90 (करीब ₹1,270) और गार्लिक नान के लिए £5 (करीब ₹640) चुकाने पड़ रहे हैं। यानी लंदन में Haldiram's के अधिकांश व्यंजनों की कीमतें भारत के मुकाबले लगभग सात गुना अधिक हैं। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि ब्रिटेन में रेस्तरां चलाने की भारत के मुकाबले अधिक लागत, आयात शुल्क, टैक्स और कर्मचारियों पर होने वाला खर्च भारत की तुलना में काफी अधिक है। यही वजह है कि वहां कीमतें भी ज्यादा रखी गई हैं।

इसके अलावा, Haldiram's ने लंदन में खुद को एक प्रीमियम भारतीय कैजुअल डाइनिंग ब्रांड के रूप में पेश करने की रणनीति अपनाई है, न कि भारत की तरह किफायती फैमिली रेस्तरां के रूप में...। लंदन आउटलेट का मेन्यू भी भारत की तुलना में छोटा और चुनिंदा व्यंजनों वाला है। इसमें हर डिश का डिटेल्स दिया गया है ताकि विदेशी ग्राहकों को भारतीय व्यंजनों को बेहतर ढंग से समझने में आसानी हो।

किसका था आइडिया?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें