Piyush Goyal Video: वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार (22 अक्टूबर) को कहा कि यूरोपीय संघ (EU) अपने इस्पात उत्पादों पर कार्बन टैक्स लगाकर अपने लिए मुसीबत मोल ले रहा है। बर्लिन ग्लोबल डायलॉग में उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ लगातार नए नियम और प्रतिबंध लागू करके तथा अपनी सीमाएं बंद करके खुद अपनी आर्थिक संभावनाओं को नुकसान पहुंचा रहा है। उन्होंने कहा कि मुक्त व्यापार ने यूरोपीय देशों को विकसित अर्थव्यवस्थाएं बनने में मदद की थी। उनके मुताबिक, अत्यधिक नियमों और प्रतिबंधों के कारण यूरोपीय उद्योगों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। इससे स्टील, एल्युमीनियम और सीमेंट जैसी जरूरी निर्माण सामग्री महंगी हो सकती है, जिसका असर बुनियादी ढांचा परियोजनाओं से लेकर आम उपभोक्ताओं तक पहुंच सकता है।
