'लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं', ट्रंप की डिनर पार्टी में फायरिंग पर पीएम मोदी का बड़ा बयान

वॉशिंगटन DC में शनिवार रात व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां अचानक गोलियों की आवाज सुनाई दी। जब ये घटना घटी तो, उस समय अमेरिकी राष्ट्रपति और फर्स्ट लेडी मिलेनिया ट्रंप समेत मंच पर कई नेता मौजूद थें। गोली चलने की आवाज सुनकर कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई वहीं इस घटना पर अब पीएम मोदी का बयान सामने आया है

अपडेटेड Apr 26, 2026 पर 10:27 AM
Story continues below Advertisement
पीएम मोदी ने मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की डिनर पार्टी के दौरान फायरिंग की घटना की निंदा की है।

अमेरिका के वाशिंगटन हिल्टन होटल में आयोजित व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान गोलीबारी की घटना सामने आई। राजधानी वॉशिंगटन DC में शनिवार रात व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर  के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां अचानक गोलियों की आवाज सुनाई दी। जब ये घटना घटी तो, उस समय अमेरिकी राष्ट्रपति और फर्स्ट लेडी मिलेनिया ट्रंप समेत मंच पर कई नेता मौजूद थें। गोली चलने की आवाज सुनकर कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई वहीं इस घटना पर अब पीएम मोदी का बयान सामने आया है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की डिनर पार्टी के दौरान फायरिंग की घटना की निंदा की है।

पीएम मोदी का बड़ा बयान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि, वॉशिंगटन डी.सी. के एक होटल में हुई हाल की सुरक्षा घटना के बाद यह जानकर राहत मिली है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप और उपराष्ट्रपति पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि वह सभी की सुरक्षा और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं। प्रधानमंत्री ने यह भी साफ कहा कि लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है और ऐसे कृत्यों की कड़ी निंदा होनी चाहिए।


बता दें कि, राष्ट्रपति ट्रंप शनिवार शाम व्हाइट हाउस के पत्रकारों के साथ वॉशिंगटन हिल्टन होटल में आयोजित डिनर पार्टी में शामिल हुए थे। इस दौरान 7-8 बार फ़ायरिंग की आवाजें सुनी गईं, जिसके बाद ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप समेत बड़ी हस्तियों को सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने सुरक्षित बाहर निकाला।

घटना के बाद ट्रंप ने कही ये बात

वहीं व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान हुई गोलीबारी पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि, कानून लागू करने वाली एजेंसियों और डी.सी. पुलिस ने हाल ही में मेयर से बात की है। उन्होंने बताया कि हमलावर अब पूरी तरह से काबू में है और स्थिति नियंत्रण में है। राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि यह पहली बार नहीं है जब देश को ऐसे हमलों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले बटलर, पेंसिल्वेनिया में भी एक हमले की कोशिश हुई थी। इसके अलावा पाम बीच, फ्लोरिडा में भी कुछ महीनों बाद इसी तरह की घटना होते-होते टल गई थी। उन्होंने अंत में कहा कि कानून लागू करने वाली एजेंसियों ने एक बार फिर तेजी और मजबूती से काम किया है, जिसकी वजह से स्थिति को समय रहते संभाल लिया गया।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।