Get App

'LoC की बाड़ हटाओ, PoJK को भारत से जोड़ो...', पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में उठी अखंड भारत की गूंज!

Pakistan-Occupied Kashmir: पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर से बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। PoJK में 110 दिनों से जारी आंदोलन के बीच प्रदर्शनकारी नेता सरदार अमान खान ने बड़ा ऐलान किया है। LoC से 7 किमी दूर मंडीहोल गांव के लोगों ने पाकिस्तानी सेना की बाड़ हटाने और पुंछ-मेंढर के रास्ते भारत से दोबारा जुड़ने की मांग की है। इस बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का अखंड भारत वाला बयान चर्चा के केंद्र में आ गया है

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Sep 29, 2026 पर 1:58 PM
'LoC की बाड़ हटाओ, PoJK को भारत से जोड़ो...', पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में उठी अखंड भारत की गूंज!
LoC से महज 7 किमी दूर मंडीहोल गांव से उठी क्रांति की आवाज( फाइल फोटो)

PoJK Anti-Pakistan Protests: पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJK) में भयंकर तनाव जारी है। पाकिस्तानी सेना और वहां के शासन के खिलाफ भड़का जनाक्रोश अब एक नए और ऐतिहासिक मोड़ पर पहुंच गया है। पिछले 110 दिनों से लगातार जारी विरोध प्रदर्शन के बीच अब सीधे नियंत्रण रेखा (LoC) पर लगी बाड़ को हटाने और भारत में विलय की मांग तेज हो गई है।

क्षेत्र के प्रमुख प्रदर्शनकारी नेता सरदार अमान खान ने नियंत्रण रेखा (LoC) पर अनिश्चितकालीन धरना देने का बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने मांग की है कि पाकिस्तानी सेना द्वारा लगाई गई बाड़ को तुरंत हटाया जाए और पुंछ व मेंढर के रास्ते भारत के साथ ऐतिहासिक संपर्क और रास्तों को फिर से खोला जाए।

LoC से महज 7 किमी दूर मंडीहोल गांव से उठी क्रांति की आवाज

नियंत्रण रेखा से महज 7 किलोमीटर दूर स्थित मंडीहोल गांव में एकत्र हुए प्रदर्शनकारियों ने सरदार अमान खान के इस आह्वान का पुरजोर समर्थन किया है।मंडीहोल गांव में जुटी भारी भीड़ ने 'LoC की बाड़ हटाओ और PoJK को भारत से जोड़ो' के नारे लगाए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें