PoK Protest: पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में बढ़ते तनाव के बीच एक शर्मनाक बयान देकर नया विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा है कि वे कश्मीरी प्रदर्शनकारियों को भारत की तरह ही पाकिस्तान का दुश्मन मानते हैं। आसिफ का यह बयान PoK के रावलकोट इलाके में पिछले कुछ दिनों में आम नागरिकों की हत्या के बीच आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, PoK के रावलकोट इलाके में हुई नई हिंसा के बीच पाकिस्तानी सेना ने पिछले दो दिनों में कम से कम 34 कश्मीरी प्रदर्शनकारियों की बेरहमी से हत्या कर दी है।
