आइए जानते हैं क्या है ब्रिक्स और कौन-कौन से देश इसमें शामिल है। क्या है इसका उद्देश्य (Photo: PM Narendra modi/X)
इस संगठन की शुरुआत में इसमें ब्राजील, रूस, भारत और चीन ही शामिल थे। तब इसे 'ब्रिक' कहा जाता था। साल 2010 में जब दक्षिण अफ्रीका के शामिल होने के बाद इसको ‘ब्रिक्स’ कहा जाने लगा। (Photo: Canva)
अब तक इसमें और भी देश जुड़ चुके हैं और 2025 तक यह समूह कुल 11 सदस्य देशों का हो गया है। (Photo: Canva)
इसमें सऊदी अरब, मिस्र, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), इथियोपिया, ईरान और इंडोनेशिया जैसे नए देश भी जुड़ चुके हैं। (Photo: PM Narendra modi/X)
ब्रिक्स का मकसद दुनिया में आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देना और विकासशील देशों की आवाज को मजबूत करना है। यह समूह खासतौर पर पश्चिमी देशों के दबदबे को संतुलित करने की कोशिश करता है।(Photo: PM Narendra modi/X)
ब्रिक्स देश आपस में व्यापार, निवेश, तकनीक और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर देते हैं। साथ ही ये देश संयुक्त राष्ट्र, आईएमएफ और डब्ल्यूटीओ जैसे अंतरराष्ट्रीय संगठनों में जरूरी बदलाव की मांग भी करते हैं।(Photo: PM Narendra modi/X)
ब्रिक्स का उद्देश्य उभरती हुई अर्थव्यवस्थाओं को साथ लाकर आपसी सहयोग और वैश्विक संतुलन को बढ़ाने के इरादे से बनाया गया था। (Photo: PM Narendra modi/X)