Hamza Burhan: मारा गया पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड हमजा बुरहान, PoK में अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली

Terrorist Hamza Burhan Shot Dead in Pakistan: साल 2019 के पुलवामा आतंकी हमले के मास्टरमाइंड में से एक हमजा बुरहान की पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में गोली मारकर हत्या कर दी गई।‘डॉक्टर’ के नाम से पहचाने जाने वाले हमजा बुरहान पर मुजफ्फराबाद में अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला किया, जिसमें उसे कई गोलियां लगीं

अपडेटेड May 21, 2026 पर 3:37 PM
Story continues below Advertisement
आतंकी हमजा बुरहान की पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में गोली मारकर हत्या कर दी गई है।

साल 2019 के पुलवामा आतंकी हमले से जुड़े बताए जा रहे आतंकी हमजा बुरहान की पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सूत्रों के मुताबिक हमजा बुरहान को मुजफ्फराबाद में अज्ञात हमलावरों ने निशाना बनाया, जहां मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बता दें कि, पुलवामा हमला देश के सबसे बड़े आतंकी हमलों में से एक था, जिसमें 40 से अधिक सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे।

पुलवामा हमला का था मास्टरमाइंड

इंडिया टुडे के रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2019 के पुलवामा आतंकी हमले के मास्टरमाइंड में से एक हमजा बुरहान की पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में गोली मारकर हत्या कर दी गई।‘डॉक्टर’ के नाम से पहचाने जाने वाले हमजा बुरहान पर मुजफ्फराबाद में अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला किया, जिसमें उसे कई गोलियां लगीं। पुलवामा का रहने वाला बुरहान को भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने साल 2022 में आतंकवादी घोषित किया था।


बताया जाता है कि पुलवामा के रत्नीपोरा इलाके के खरबतपोरा गांव में जन्मा हमजा बुरहान साल 2017 में पढ़ाई के बहाने पाकिस्तान गया था। बाद में वह प्रतिबंधित आतंकी संगठन ‘अल-बद्र’ में शामिल हो गया और जल्द ही संगठन में कमांडर बन गया।

जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन ‘अल-बद्र’ से जुड़ा हमजा बुरहान, साल 2019 के पुलवामा आतंकी हमले के दौरान कथित तौर पर ‘ओवर ग्राउंड वर्कर’ (ओजीडब्ल्यू) के रूप में काम कर रहा था। सीएनएन-न्यूज18 के सूत्रों के मुताबिक, हमजा बुरहान आतंकी संगठन ‘अल-बद्र’ के लिए पोस्टर, वीडियो और डिजिटल कैंपेन तैयार करने और उसे फैलाने में अहम भूमिका निभाता था। इन कंटेंट का इस्तेमाल लोगों को कट्टरपंथ की ओर धकेलने के लिए किया जाता था।

खबर अपडेट हो रही है....

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।