साइबेरिया की लैब में टेस्ट ट्यूब टूटने से 28 साल की महिला वैज्ञानिक की प्लेग से मौत! पुतिन सरकार पर सच छिपाने का आरोप

रूस के साइबेरिया में 28 साल की लैब वर्कर की मौत के बाद प्लेग को लेकर चिंता बढ़ गई है। महिला के संपर्क में आए करीब 200 लोगों को निगरानी और आइसोलेशन में रखा गया है। अभी तक किसी में संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है और अधिकारी मामले पर नजर रख रहे हैं।

अपडेटेड Oct 05, 2026 पर 9:45 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
रूस में प्लेग को लेकर चिंता, 28 साल की लैब वर्कर की मौत के बाद करीब 200 लोग निगरानी में

रूस के साइबेरिया में एक महिला लैब कर्मचारी की मौत के बाद प्लेग को लेकर सवाल उठने लगे हैं। इरकुत्स्क के शेलेखोव इलाके में हुई इस घटना के बाद अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर निगरानी बढ़ा दी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

इरकुत्स्क क्षेत्र के शेलेखोव में 28 साल की एक लैब वर्कर की मौत के बाद करीब 200 लोगों को मेडिकल निगरानी और आइसोलेशन में रखा गया है। जिस अस्पताल में महिला का इलाज हुआ था, उसे भी क्वारंटीन किया गया है। वह इरकुत्स्क के एंटी-प्लेग इंस्टीट्यूट में लैब असिस्टेंट के तौर पर काम करती थीं। लोकल मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, 25 सितंबर को लैब में काम करते समय एक टेस्ट ट्यूब टूट गई थी, जिसमें प्लेग फैलाने वाला बैक्टीरिया था। इसके बाद उनकी तबीयत खराब हुई और उन्हें शेलेखोव के अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान 2 अक्टूबर की रात उनकी मौत हो गई। हॉस्पिटल ने उनकी मौत के बाद किये ये काम

• महिला के संपर्क में आए करीब 200 लोगों को आइसोलेशन और मेडिकल निगरानी में रखा गया है। कुछ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


• जिस अस्पताल में महिला का इलाज हुआ था, वहां भी क्वारंटीन के उपाय लागू किए गए हैं।

• अब तक किए गए सभी टेस्ट नेगेटिव आए हैं। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांत रहने की अपील की है।

महिला के संक्रमित होने का ये रहा कारण

महिला को संक्रमण कैसे हुआ, इसका अभी पता नहीं चला है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, लैब में टेस्ट ट्यूब टूटने के बाद वह संक्रमित हुई हो सकती हैं।

मामले के बाद रूसी स्वास्थ्य अधिकारियों ने इलाके में संक्रमण रोकने के लिए जरूरी कदम शुरू किए हैं। रूस की स्वास्थ्य निगरानी एजेंसी की प्रमुख अन्ना पोपोवा भी इरकुत्स्क क्षेत्र पहुंची हैं। अस्पताल में क्वारंटीन और संपर्क में आए लोगों की निगरानी जैसे कदम उठाए गए हैं।

आम जनता में फैलने का ये खतरा हो सकता है

फिलहाल इलाके में प्लेग बड़े स्तर पर फैलने की बात सामने नहीं आई है। एक महिला की मौत हुई है और कई लोगों को निगरानी में रखा गया है, लेकिन संपर्क में आए लोगों में अभी तक संक्रमण नहीं मिला है। अधिकारी पूरे मामले पर नजर रख रहे हैं।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।