Get App

पुतिन, भारत-चीन के साथ मिलकर बनाना चाहते हैं 'SCO बैंक', जिस पर नहीं चलेगा अमेरिका का कोई दांव! जानिए ये पूरी प्लानिंग

SCO Development Bank Putin Proposal: बिश्केक में आयोजित SCO शिखर सम्मेलन 2026 में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत, चीन और अन्य सदस्य देशों के साथ मिलकर एक स्वतंत्र 'SCO डेवलपमेंट बैंक' बनाने का प्रस्ताव रखा है। पुतिन का मकसद अमेरिकी डॉलर और पश्चिमी वित्तीय प्रणालियों पर निर्भरता घटाना है, जिनका इस्तेमाल पश्चिमी देश प्रतिबंधों के रूप में करते हैं। जानिए क्या अब अमेरिकी डॉलर का दबदबा खत्म होने वाला है?

Abhishek Guptaअपडेटेड Sep 01, 2026 पर 4:44 PM
पुतिन, भारत-चीन के साथ मिलकर बनाना चाहते हैं 'SCO बैंक', जिस पर नहीं चलेगा अमेरिका का कोई दांव! जानिए ये पूरी प्लानिंग
यूक्रेन युद्ध के बाद से रूस और ईरान जैसे देश भारी पश्चिमी प्रतिबंधों का सामना कर रहे हैं

Putin SCO Development Bank Proposal: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के सदस्य देशों से एक नया 'SCO डेवलपमेंट बैंक' बनाने का आह्वान किया है। पुतिन का मानना है कि यह बैंक पश्चिमी देशों और अमेरिका के प्रभुत्व वाले वित्तीय तंत्र से पूरी तरह स्वतंत्र होकर काम करेगा, जिसका इस्तेमाल पश्चिमी देश आर्थिक और भू-राजनीतिक दबाव बनाने के लिए 'हथियार' के रूप में करते हैं।

किर्गिस्तान के बिश्केक में आयोजित 2026 के SCO शिखर सम्मेलन में बोलते हुए पुतिन ने कहा कि प्रस्तावित विकास बैंक को उन देशों के वित्तीय ढांचे से जितना संभव हो सके स्वतंत्र रखा जाना चाहिए, जो अंतरराष्ट्रीय मामलों में एकतरफा फायदा उठाने के लिए आर्थिक हथियारों का इस्तेमाल करते हैं।

क्या है 'SCO डेवलपमेंट बैंक'?

डेवलपमेंट बैंक या विकास बैंक ऐसी वित्तीय संस्थाएं होती हैं, जो सदस्य देशों में ऊर्जा, परिवहन, बुनियादी ढांचे और सीमा पार परियोजनाओं के लिए दीर्घकालिक फंडिंग प्रदान करती हैं। पुतिन के अनुसार, यह बैंक सदस्य देशों के बीच बड़े आर्थिक और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को बिना किसी पश्चिमी रुकावट के फाइनेंस करने का काम करेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें