Get App

Qatar Helicopter Crash: कतर में बड़ा हादसा, सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश...छह लोगों की मौत

Qatar Helicopter Crash: सामने आई जानकारी के मुताबिक, खाड़ी क्षेत्र के समुद्र में कतर का एक सैन्य हेलीकॉप्टर तकनीकी गड़बड़ी के कारण हादसे का शिकार हो गया, जिसमें सवार कम से कम छह लोगों की जान चली गई। इस हेलीकॉप्टर में कुल सात लोग मौजूद थे, जिनमें से एक व्यक्ति अब भी लापता है और उसकी तलाश के लिए बचाव दल लगातार अभियान चला रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 22, 2026 पर 2:41 PM
Qatar Helicopter Crash: कतर में बड़ा हादसा, सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश...छह लोगों की मौत
मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच कतर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के बीच कतर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कतर में रविवार को सेना का एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई है। कतर के आंतरिक मंत्रालय ने रविवार को बताया कि देश के क्षेत्रीय जल में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में छह लोग मारे गए। अधिकारियों ने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और अभी एक व्यक्ति की तलाश चल रही है, जो इस हादसे में लापता है।

हादसे में 6 लोगों की हुई मौत

सामने आई जानकारी के मुताबिक, खाड़ी क्षेत्र के समुद्र में कतर का एक सैन्य हेलीकॉप्टर तकनीकी गड़बड़ी के कारण हादसे का शिकार हो गया, जिसमें सवार कम से कम छह लोगों की जान चली गई। इस हेलीकॉप्टर में कुल सात लोग मौजूद थे, जिनमें से एक व्यक्ति अब भी लापता है और उसकी तलाश के लिए बचाव दल लगातार अभियान चला रहा है। कतर के गृह मंत्रालय ने रविवार को इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसा नियमित ड्यूटी के दौरान हुआ, जब अचानक तकनीकी समस्या आने से हेलीकॉप्टर समुद्र में गिर गया। वहीं, रक्षा मंत्रालय ने भी अपने बयान में कहा कि यह दुर्घटना तकनीकी खराबी की वजह से हुई, जिसकी जांच की जा रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें