Get App

कतर में दुनिया के सबसे बड़े LNG प्लांट पर ईरानी मिसाइल हमला, सऊदी अरब और UAE भी IRGC के निशाने पर; दागी कई मिसाइलें

Iran Attacks Qatar LNG Facility: ईरान का यह हमला एक जवाबी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। दरअसल इन हमलों से ठीक पहले इजरायली वायुसेना ने ईरान के साउथ पार्स गैस क्षेत्र पर हमला किया था, जो दुनिया का सबसे बड़ा प्राकृतिक गैस भंडार है और उसे ईरान और कतर साझा करते हैं

Edited By: Abhishek Guptaअपडेटेड Mar 19, 2026 पर 7:38 AM
कतर में दुनिया के सबसे बड़े LNG प्लांट पर ईरानी मिसाइल हमला, सऊदी अरब और UAE भी IRGC के निशाने पर; दागी कई मिसाइलें
ईरानी मिसाइल हमले के कारण रास लफान इंडस्ट्रियल सिटी में भीषण आग लग गई

Iran Attacks Gulf Energy Sites: मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध अब एक खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। बुधवार की रात में ईरान ने खाड़ी देशों के एनर्जी ठिकानों को निशाना बनाते हुए कई भीषण हमले किए। हमले में दुनिया के सबसे बड़े LNG हब, कतर के रास लफान (Ras Laffan) को भारी नुकसान पहुंचा है, वहीं सऊदी अरब ने अपनी राजधानी रियाद की ओर आती ईरानी मिसाइलों को मार गिराया है।

दुनिया के सबसे बड़े गैस हब पर 'बड़ा हमला'

कतर के आंतरिक मंत्रालय और 'कतरएनर्जी' ने पुष्टि की है कि ईरानी मिसाइल हमले के कारण रास लफान इंडस्ट्रियल सिटी में भीषण आग लग गई। कतरएनर्जी के अनुसार, मुख्य गैस संयंत्र को 'व्यापक क्षति' हुई है। हालांकि, राहत की बात यह है कि सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

कतर पर कुल पांच बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गईं। हमले के बाद आसमान में धुएं का गुबार 30 किमी दूर से भी देखा जा सकता था। कतर ने इसे अपनी संप्रभुता का उल्लंघन बताते हुए ईरान के सैन्य और सुरक्षा अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें