Jinnah-1 Moon Rover: अंतरिक्ष की दुनिया में पाकिस्तान कदम रखने की कोशिश में जुटा है लेकिन इसके लिए उसे चीन की बैसाखी का सहारा लेना पड़ रहा है। पाकिस्तान ने अपने पहले लूनर रोवर का नाम जिन्ना-1 रखा है। यह मिशन साल 2029 के लिए टारगेटेड किया गया है। आपको बता दें कि पाकिस्तान के पास अपना कोई स्वतंत्र स्पेस लॉन्च प्रोग्राम या क्षमताएं नहीं हैं इसलिए उसका यह रोवर चीन के चांग'ई-8 मिशन पर सवार होकर चंद्रमा के साउथ पोलर रीजन की यात्रा करेगा। पाकिस्तान की अंतरिक्ष एजेंसी स्पेस एंड अपर एटमॉस्फियर रिसर्च कमीशन ने गुरुवार को एक राष्ट्रव्यापी प्रतियोगिता के बाद इस नाम की घोषणा की। इस प्रतियोगिता में 4000 से अधिक एंट्री आई हैं।
