Russia Parliamentary Election 2026: रूस में यूक्रेन के साथ युद्ध शुरू होने के बाद पहली बार हुए संसदीय चुनाव में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पार्टी 'यूनाइटेड रशिया' ने एक बार फिर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इस संसदीय चुनाव में पार्टी को करीब 58 फीसदी वोट मिले हैं। चुनाव में वास्तविक विपक्ष की मौजूदगी बेहद सीमित रही। रूसी सरकारी न्यूज एजेंसियों ने केंद्रीय चुनाव आयोग के आंकड़ों के हवाले से बताया कि करीब 90 प्रतिशत मतों की गिनती पूरी होने तक 'यूनाइटेड रशिया' को लगभग 58 प्रतिशत वोट मिले।
