Get App

US-Iran War : पुतिन खड़े हुए ईरान के साथ, विदेश मंत्री अब्बास अघराची से मिलते ही किया ये बड़ा ऐलान

US-Iran War : पुतिन ने अघराची से कहा है कि रूस अपनी तरफ से वह सबकुछ करेगा जो ईरान और उसके लोगों के हित में होगा। पुतिन ने दोहराया कि वह उम्मीद करते हैं कि ईरानी लोग इस मुश्किल दौर से उबर जाएंगे और क्षेत्र में जल्द ही स्थिरता बहाल होगी

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Apr 27, 2026 पर 8:34 PM
US-Iran War : पुतिन खड़े हुए ईरान के साथ, विदेश मंत्री अब्बास अघराची से मिलते ही किया ये बड़ा ऐलान
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को सेंट पीटर्सबर्ग में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अघराची से मुलाकात की

मिडिल ईस्ट में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच तनाव और जंग के हालात के दौरान एक बड़ा डेवलपमेंट सामने आया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को सेंट पीटर्सबर्ग में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अघराची के साथ एक हाई-प्रोफाइल बैठक की है। इस मुलाकात के दौरान पुतिन ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि रूस, ईरान के हितों की रक्षा करने और क्षेत्र में शांति बहाल करने के लिए हर संभव प्रयास करेगा।

पुतिन का बड़ा ऐलान- ईरान के साथ खड़ा है रूस

रूसी समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती (RIA Novosti) और तास (TASS) के अनुसार, पुतिन ने अघराची से कहा है कि रूस अपनी तरफ से वह सबकुछ करेगा जो ईरान और उसके लोगों के हित में होगा। पुतिन ने दोहराया कि वह उम्मीद करते हैं कि ईरानी लोग इस मुश्किल दौर से उबर जाएंगे और क्षेत्र में जल्द ही स्थिरता बहाल होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें