Get App

OpenAI और सैम ऑल्टमैन के खिलाफ केस हार गए एलन मस्क, ये मामला क्या था और कोर्ट ने क्या फैसला सुनाया सब जानिए

Elon Musk OpenAI Lawsuit: बीती 28 अप्रैल से शुरू हुए इस मुकदमे में 11 दिनों तक गवाहों के बयान और तीखी बहसें हुईं। इस दौरान दोनों पक्षों के वकीलों ने एक-दूसरे की नीयत और विश्वसनीयता पर जमकर कीचड़ उछाला। मस्क के वकील स्टीवन मोलो ने अपनी अंतिम दलील में कहा कि कई गवाहों ने सैम ऑल्टमैन की ईमानदारी पर सवाल उठाए हैं

Edited By: Abhishek Guptaअपडेटेड May 19, 2026 पर 8:09 AM
OpenAI और सैम ऑल्टमैन के खिलाफ केस हार गए एलन मस्क, ये मामला क्या था और कोर्ट ने क्या फैसला सुनाया सब जानिए
मस्क का दावा था कि सैम ऑल्टमैन और उनकी कंपनी एआई सुरक्षा को दरकिनार कर केवल अपने निवेशकों और अंदरूनी लोगों को अमीर बनाने में जुटी है

Elon Musk Case: दुनिया के सबसे अमीर और मशहूर उद्योगपति एलन मस्क (Elon Musk) को सबसे बड़ी आर्टिफिशल इंटेलिजेंस कंपनी ओपनएआई (OpenAI) और उसके सीईओ सैम ऑल्टमैन (Sam Altman) के खिलाफ कानूनी लड़ाई में तगड़ा झटका लगा है। अमेरिकी कोर्ट की जूरी ने इस हाई-प्रोफाइल मामले में एलन मस्क के दावों को खारिज करते हुए ओपनएआई के पक्ष में सर्वसम्मति से फैसला सुनाया है। आपको बता दें कि यह केस न सिर्फ दो दिग्गजों की व्यक्तिगत लड़ाई थी, बल्कि इसे एआई के भविष्य और इसके व्यावसायिक इस्तेमाल की दिशा तय करने वाला एक ऐतिहासिक टर्निंग पॉइंट माना जा रहा था।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, कैलिफोर्निया के ऑकलैंड की फेडरल कोर्ट में सोमवार को अमेरिकी जूरी ने एलन मस्क द्वारा ओपनएआई पर किए गए मुकदमे को खारिज कर दिया। जूरी ने सर्वसम्मति से दिए अपने फैसले में कहा कि ओपनएआई इस बात के लिए उत्तरदायी नहीं है कि वह मानवता की भलाई के अपने मूल मिशन से भटकी है। इसके साथ ही कोर्ट ने तकनीकी आधार पर मस्क के दावों को कमजोर पाते हुए कहा कि मस्क ने यह केस दर्ज करने में बहुत देर कर दी थी।

क्या था पूरा मामला और मस्क के आरोप?

एलन मस्क ओपनएआई के सह-संस्थापकों में से एक रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया था कि ओपनएआई ने अपनी स्थापना के समय किए गए नॉन प्रॉफिट मिशन और वादे को तोड़ दिया है। मस्क का दावा था कि सैम ऑल्टमैन और उनकी कंपनी एआई सुरक्षा को दरकिनार कर केवल अपने निवेशकों और अंदरूनी लोगों को अमीर बनाने में जुटी है। मस्क ने दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट को भी लपेटे में लेते हुए कहा था कि माइक्रोसॉफ्ट अच्छी तरह जानती थी कि ओपनएआई परोपकार से ज्यादा मुनाफे पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें