Gold-Silver Reserves In Antarctica: जलवायु परिवर्तन के कारण अंटार्कटिका की बर्फ जिस तेजी से पिघल रही है, जिसने दुनिया भर के वैज्ञानिकों और भू-राजनीतिक विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है। 'नेचर क्लाइमेट चेंज' में प्रकाशित एक नई रिसर्च में अंटार्कटिका को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, बर्फ के नीचे दबी जमीन बाहर आने से वहां सोना, चांदी, तांबा और प्लेटिनम जैसे खनिजों का विशाल भंडार मिल सकता है।
