ये बात तो किसी से छिपी नहीं है कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों यानी हिंदू, सिख और ईसाई समुदाय के लोगों के साथ आम नागरिकों के अलावा उनकी सरकार भी भेदभाव करती है। वहीं अब पाकिस्तान से एक ऐसी खबर आ रही है, जिसने वहां के अल्पसंख्यकों के सुरक्षा पर फिर से सवाल उठा दिए है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के फैसलाबाद जिले के एक ईसाई स्कूल में एक अमृतधारी सिख लड़की के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि जब छात्रा ने ईसाई प्रार्थना में शामिल होने से मना किया, तो उसकी पगड़ी जबरन उतार दी गई और उसके साथ बदसलूकी की गई। यह मामला वारिसपुरा इलाके के सेंट कैथरीन गर्ल्स हाई स्कूल का बताया जा रहा है।
