Honeymoon Spot for Snakes: कनाडा के मैनिटोबा राज्य में स्थित नार्सिस (Narcisse) नाम की एक शांत जगह हर साल वसंत ऋतु में ऐसा नजारा पेश करती है, जिसे देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। यहां हर साल जमीन के नीचे छिपी चूना-पत्थर (लाइमस्टोन) की गुफाओं और दरारों से एक साथ हजारों सांप बाहर निकलते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, इस दौरान 75,000 से लेकर 1.5 लाख तक रेड-साइडेड गार्टर सांप आते हैं। यही वजह है कि इसे दुनिया में सांपों के सबसे बड़े प्राकृतिक जमावड़ों में से एक माना जाता है।
