विदेश

तेज भूकंप के झटकों से हिला कैलिफोर्निया

California Earthquake: दक्षिणी कैलिफोर्निया में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। यह भूकंप सैन डिएगो काउंटी में आया। सैन डिएगो के बाहर ग्रामीण इलाकों में सड़कों पर पत्थर गिरने लगे। साथ ही अलमारियों और दीवारों से सामान भरभरा कर गिरने लगा। भूकंप से कितना नुकसान हुआ? इसका पता अधिकारी लगाने में जुटे हैं। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।