Get App

स्वीडन में लेफ्ट विंग ब्लॉक ने जीता चुनाव तो PM उल्फ क्रिस्टरसन ने दिया इस्तीफा! एक करोड़ की आबादी वाले इस मुल्क के चुनाव को समझिए

स्वीडन की राजनीति में होने राजनीति में होने वाली है बड़ी उथल-पुथल होने वाली। खबरें हैं कि स्वीडन में लेफ्ट विंग ब्लॉक ने चुनाव जीत लिया है। स्वीडन की राजनीति में क्या कुछ चल रहा है वो समझने के लिए पढ़ें पूरी खबर....

karanअपडेटेड Sep 21, 2026 पर 2:36 PM
स्वीडन में लेफ्ट विंग ब्लॉक ने जीता चुनाव तो PM उल्फ क्रिस्टरसन ने दिया इस्तीफा! एक करोड़ की आबादी वाले इस मुल्क के चुनाव को समझिए
Sweden Election 2026

Sweden Election 2026: क्या स्वीडन की राजनीति में होने वाला है बड़ा उलटफेर ? आखिर क्यों स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टरसन ने दिया इस्तीफा ? स्वीडव जैसे कम आबादी वाले में मुल्क में अचनाक ऐसी राजनीतिक हलचल क्यों शुरू हो गई। दरअसल स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन ने देश में हुए संसदीय चुनाव में हार के बाद इस्तीफा देने का ऐलान किया है। चुनाव के अंतिम नतीजे सामने आने के बाद उन्होंने यह फैसला लिया है। आम चुनाव में उनकी सरकार को विपक्षी दलों से मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा। विपक्षी गठबंधन ने सिर्फ 26,169 वोटों के अंतर से बहुमत हासिल कर लिया।

किस पार्टी को मिली कितनी सीटें

आम चुनाव के अंतिम नतीजों में चार विपक्षी दलों को 349 सदस्यीय रिक्सडाग में 176 सीटें मिलीं, जबकि क्रिस्टरसन के सत्तारूढ़ गठबंधन को 173 सीटें मिलीं। विदेशों से आए वोटों समेत देर से मिले मतपत्रों की गिनती के बाद नतीजे की पुष्टि की गई।

नतीजे सामने आने के बाद क्रिस्टरसन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया जिसमें उन्होंने लिखा, "अब नए प्रधानमंत्री के लिए आगे की प्रक्रिया स्पीकर के नेतृत्व में होगी। इसलिए मैं प्रधानमंत्री पद से मुक्त किए जाने का अनुरोध करता हूं, ताकि यह काम तुरंत शुरू हो सके।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें