Chinese Naval Ships: ताइवान और चीन के बीच जारी तनाव एक बार फिर गहरा गया है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार सुबह जानकारी दी कि चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) के विमानों और युद्धपोतों ने उनके इलाके में घुसपैठ की है। ताइवान की सेना अब हाई-अलर्ट पर है और हर गतिविधि पर पैनी नजर रख रही है।
