Get App

अरबों की दौलत लुटाएंगे Elon Musk! फ्री में देंगे SpaceX का शेयर, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान!

Elon Musk Big Announcement: टेक अरबपति एलन मस्क ने एक बार फिर पूरी दुनिया को चौंका दिया है। सोशल मीडिया पर एक ऐतिहासिक ऐलान करते हुए मस्क ने घोषणा की है कि वह अगले साल अमेरिका के लगभग 7.2 करोड़ बच्चों में से हर एक को स्पेसएक्स का एक-एक शेयर मुफ्त देंगे। 2 ट्रिलियन डॉलर से ज्यादा की वैल्यूएशन वाली इस कंपनी के शेयर सीधे जनता के हाथों में सौंपने के पीछे मस्क का क्या मास्टरप्लान है? जानिए

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Oct 19, 2026 पर 3:42 PM
अरबों की दौलत लुटाएंगे Elon Musk! फ्री में देंगे SpaceX का शेयर, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान!
मस्क अमेरिका के लगभग 7.2 करोड़ बच्चों में से हर एक को स्पेसएक्स का एक-एक शेयर मुफ्त देंगे

Elon Musk Big Announcement: टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने एक ऐसा ऐलान किया है जिसकी दुनिया भर में चर्चा हो रही है। मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक चौंकाने वाला ऐलान करते हुए कहा है कि वह अगले साल अमेरिका के हर बच्चे को स्पेसएक्स का एक शेयर मुफ्त में देंगे। मस्क के इस बड़े फैसले के बाद से टेक और फाइनेंस जगत में अलग-अलग तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

स्पेसएक्स के पासिंग डेटा और फाइलिंग्स के मुताबिक, हाल ही में 12 जून को हुए अपने रिकॉर्ड-तोड़ आईपीओ के बाद कंपनी का मार्केट कैप 2 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच गया था, जबकि इस पब्लिक डेब्यू के बाद भी मस्क के पास कंपनी के 6.42 अरब शेयर और 82% से ज्यादा की वोटिंग पावर है।

रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में 18 साल से कम उम्र के बच्चों की कुल संख्या करीब 7.2 करोड़ है। मस्क का यह कदम एंथ्रोपिक की उस घोषणा के बाद सामने आया है, जिसमें उन्होंने अपनी इक्विटी का एक हिस्सा पब्लिक बेनिफिट के लिए देने की बात कही थी, जिसपर प्रतिक्रिया देते हुए मस्क ने शेयरों को सीधे जनता में बांटने की बात कही थी।

एलन मस्क के इस बड़े ऐलान से जुड़ी 5 मुख्य बातें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें