Kailash Mansarovar Yatra 2026: हिंदू, जैन और बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए काफी महत्वपूर्ण कैलास मानसरोवर की पवित्र यात्रा इस साल फिर से शुरू होने जा रही है। भारत में चीनी दूतावास की प्रवक्ता यू जिंग (Yu Jing) ने शुक्रवार को इस तीर्थयात्रा की बहाली का स्वागत करते हुए कहा कि चीन इस साल 1000 भारतीय तीर्थयात्रियों को यात्रा की सुविधा प्रदान करेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह यात्रा दोनों महान सभ्यताओं के बीच विश्वास और मित्रता का पुल बनेगी।
