दुनिया ट्रंप का चीन दौरा देखती रही और उधर अमेरिकी सेना ने अबु बिलाल अल मिनुकी को मार गिराया, कौन था ये?

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को बताया कि अमेरिकी और नाइजीरियाई सेनाओं ने संयुक्त रूप से एक अभियान चलाया जिसमें ISIS के वैश्विक स्तर पर दूसरे सबसे बड़े नेता अबू-बिलाल अल-मिनुकी को मार गिराया गया।

अपडेटेड May 16, 2026 पर 10:55 AM
Story continues below Advertisement
अमेरिकी सेना ने ISIS के टॉप कमांडर अबु बिलाल अल मिनुकी को मार गिराया

Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को बताया कि अमेरिकी और नाइजीरियाई सेनाओं ने संयुक्त रूप से एक अभियान चलाया जिसमें ISIS के वैश्विक स्तर पर दूसरे सबसे बड़े नेता अबू-बिलाल अल-मिनुकी को मार गिराया गया। ट्रंप ने कहा कि यह अभियान अफ्रीका में चलाया गया और दावा किया कि इससे ISIS के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क को काफी हद तक कमजोर कर दिया गया है। उन्होंने इस अभियान में सहयोग देने के लिए नाइजीरियाई सरकार को धन्यवाद भी दिया।

ट्रंप ने क्या कहा?

ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि यह ऑपरेशन उनके निर्देश पर अमेरिकी सेना और नाइजीरियाई आर्म्ड फोर्सेज द्वारा किया गया था।


ट्रंप ने लिखा, "आज रात, मेरे निर्देश पर, बहादुर अमेरिकी सेना और नाइजीरियाई आर्म्ड फोर्सेज ने बेहद जटिल और अच्छी तरह से तैयार मिशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। इस ऑपरेशन में दुनिया के सबसे सक्रिय आतंकवादी को खत्म कर दिया गया।"

उन्होंने आगे कहा कि अबू-बिलाल अल-मिनुकी का मानना ​​था कि वह अफ्रीका में छिपा रह सकता है, लेकिन अमेरिकी सेना के पास खुफिया सूत्र थे जो उसकी गतिविधियों पर नजर रख रहे थे।

ट्रंप ने कहा, “ISIS के वैश्विक नेता अबू-बिलाल अल-मिनुकी ने सोचा था कि वह अफ्रीका में छिप सकता है, लेकिन उसे यह नहीं पता था कि हमारे पास ऐसे सूत्र हैं जो हमें उसकी गतिविधियों की जानकारी देते रहते हैं।”

ट्रंप ने आगे कहा कि ISIS नेता अब “अफ्रीका के लोगों को आतंकित” नहीं कर पाएगा और न ही अमेरिकियों पर हमलों की साजिश रच सकेगा।

अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा, “उसके मारे जाने से ISIS का वैश्विक नेटवर्क काफी कमजोर हो गया है। इस ऑपरेशन में सहयोग के लिए नाइजीरिया सरकार का धन्यवाद। GOD BLESS AMERICA!”

Trump Post

अबू-बिलाल अल-मिनुकी कौन था?

माना जाता है कि अबू-बिलाल अल-मिनुकी, अबू बक्र इब्न मुहम्मद इब्न अली अल-मैनुकी का दूसरा नाम था, जो अफ्रीका के साहेल क्षेत्र में आतंकी गतिविधियों से जुड़ा एक बड़ा ISIS नेता था।

अमेरिकी रिकॉर्ड के अनुसार, वह ISIS के “जनरल डायरेक्टरेट ऑफ प्रोविंसेस” से जुड़ा था और उसके कई उपनाम थे, जिनमें अबू बिलाल अल-मिनुकी, अबू बकर मैनोक और अबोर मैनोक शामिल हैं।

अमेरिकी विदेश विभाग ने 2023 में उसे आधिकारिक तौर पर ISIS के बड़े नेता के रूप में घोषित किया था।

रिपोर्टों के अनुसार, उसने अफ्रीका के साहेल क्षेत्र में ISIS से जुड़ी गतिविधियों में बड़ी भूमिका निभाई थी और संगठन के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क में उसे एक अहम चेहरा माना जाता था।

यह भी पढ़ें: Donald Trump China Visit: ट्रंप और उनके साथ गए डेलिगेशन ने एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले चीन से मिले गिफ्ट कूड़ेदान में क्यों फेंके! डस्टबिन में क्या-क्या डाल आए?

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।