Get App

पांडा से लेकर बीवर तक...बेहद खास हैं दुनिया के इन देशों के नेशनल एनिमल

दुनिया के अलग-अलग देशों के राष्ट्रीय पशु उस देश की खास पहचान और महत्व को दर्शाते हैं। ये जानवर वहां की प्रकृति और संस्कृति से जुड़े होते हैं। जब भी आप इन देशों की यात्रा करें, तो वहां के खास जानवरों को देखना न भूलें

MoneyControl News
अपडेटेड Jul 08, 2025 पर 19:51
पांडा से लेकर बीवर तक...बेहद खास हैं दुनिया के इन देशों के नेशनल एनिमल

भारत का राष्ट्रीय पशु बंगाल टाइगर है, जो घने जंगलों और खुले मैदानों में पाया जाता है। यह ताकत, साहस और संरक्षण का प्रतीक माना जाता है। अपनी तेज नजर और शिकार की क्षमता के कारण इसे जंगल का राजा भी कहा जाता है। (Photo: Canva)

न्यूजीलैंड का राष्ट्रीय पक्षी कीवी है, जो उड़ नहीं सकता और ज्यादातर रात में ही सक्रिय रहता है। यह छोटा और अनोखा पक्षी वहां की संस्कृति का खास हिस्सा है। कीवी को न्यूजीलैंड की विरासत और खास पारिस्थितिकी तंत्र का प्रतीक माना जाता है।(Photo: Canva)

केन्या का राष्ट्रीय पशु अफीकी शेर है। यह शेर अपनी ताकत और शान के लिए मशहूर है और दुनिया भर के वन्यजीव प्रेमी इसे देखने के लिए मासाई मारा जैसे सफारी स्थलों की ओर खिंचे चले आते हैं। यह देश की वन्यजीव विरासत का अहम हिस्सा है।(Photo: Canva)

चीन का राष्ट्रीय पशु विशालकाय पांडा है। पांडा अपने शांत स्वभाव, काले-सफेद रंग के फर और बांस खाने की आदत के लिए फेमस है। यह प्यारा जीव दुनियाभर में संरक्षण का प्रतीक भी माना जाता है।(Photo: Canva)

ऑस्ट्रेलिया का राष्ट्रीय पशु कंगारू है, जो अपनी खास उछलने की चाल के लिए जाना जाता है। यह जानवर अक्सर देश के खुले मैदानों, जंगलों और नेशनल पार्कों में देखा जाता है और ऑस्ट्रेलिया की पहचान का एक अहम हिस्सा माना जाता है।(Photo: Canva)

रूस का राष्ट्रीय पशु ब्राउन भालू है, इसको ताकत और धैर्य का प्रतीक माना जाता है। यह मजबूत जानवर रूस के घने जंगलों, खासकर कामचटका जैसे क्षेत्रों में पाया जाता है।(Photo: Canva)

कनाडा का राष्ट्रीय पशु बीवर है, जो अपनी मेहनत और बांध बनाने की खास कला के लिए जाना जाता है। यह छोटा मगर होशियार जीव ज्यादातर झीलों और नदियों के किनारे देखा जाता है और देश में मेहनत और लगन का प्रतीक माना जाता है।(Photo: Canva)

अमेरिका का राष्ट्रीय पक्षी बाल्ड ईगल ताकत और आजादी का प्रतीक माना जाता है। सफेद सिर और तीखी नजर वाला यह शिकारी पक्षी अक्सर नदियों और झीलों के पास ऊंची उड़ान भरता दिखाई देता है।(Photo: Canva)

थाईलैंड का राष्ट्रीय पशु एशियाई हाथी है, जो शक्ति और बुद्धि का प्रतीक है। इसे थाई संस्कृति में खास दर्जा मिला है और ये चियांग माई व कंचनबुरी जैसे अभयारण्यों में देखे जा सकते हैं।(Photo: Canva)

दक्षिण अफ्रीका का नेशनल एनिमल स्प्रिंगबोक एक तेज और फुर्तीला हिरन जैसा जानवर है जो अपनी दौड़ और छलांगों के लिए जाना जाता है। यह देश की पहचान और ऊर्जा का प्रतीक है।(Photo: Canva)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें