Get App

Indians Abducted in Mali: माली में आतंकवादियों ने 3 भारतीयों का किया अपहरण, विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान

Indians Abducted in Mali: विदेश मंत्रालय (MEA) ने बुधवार (3 जुलाई) को एक बयान में कहा कि माली में एक सीमेंट फैक्ट्री में काम करने वाले तीन भारतीय नागरिकों को 1 जुलाई को हथियारबंद हमलावरों ने आतंकी हमले के बाद अगवा कर लिया। यह घटना पश्चिमी अफ्रीकी देश के पश्चिमी भाग में कायेस में स्थित डायमंड सीमेंट फैक्ट्री में हुई

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Jul 03, 2025 पर 9:29 AM
Indians Abducted in Mali: माली में आतंकवादियों ने 3 भारतीयों का किया अपहरण, विदेश मंत्रालय ने जारी किया बयान
Indians Abducted in Mali: माली में अलकायदा से जुड़े आतंकी समूह के हमले में तीन भारतीयों का अपहरण हुआ

Indians Abducted in Mali: भारत ने पश्चिमी अफ्रीकी देश माली के विभिन्न हिस्सों में सिलसिलेवार आतंकवादी हमलों के बीच तीन भारतीय नागरिकों का अपहरण होने पर गहरी चिंता व्यक्त की है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने बुधवार (3 जुलाई) को एक बयान में कहा कि माली में एक सीमेंट फैक्ट्री में काम करने वाले तीन भारतीय नागरिकों को 1 जुलाई को हथियारबंद हमलावरों ने आतंकी हमले के बाद अगवा कर लिया। यह घटना पश्चिमी अफ्रीकी देश के पश्चिमी भाग में कायेस में स्थित डायमंड सीमेंट फैक्ट्री में हुई

भारतीयों के अपहरण के एक दिन बाद, भारत ने बुधवार को माली सरकार से उनकी सुरक्षित और शीघ्र रिहाई सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने को कहा। विदेश मंत्रालय (MEA) ने कायेस स्थित डायमंड सीमेंट फैक्टरी में कार्यरत भारतीयों के अपहरण के संबंध में गहरी चिंता व्यक्त कीविदेश मंत्रालय ने कहा, "यह घटना एक जुलाई को हुई, जब सशस्त्र हमलावरों के एक समूह ने फैक्टरी परिसर में समन्वित हमला किया और तीन भारतीय नागरिकों को जबरन बंधक बना लिया।"

फिलहाल, भारतीयों के अपहरण की जिम्मेदारी किसी संगठन या व्यक्ति ने नहीं ली है। हालांकि, अल-कायदा से संबंधित जमात नुसरत अल-इस्लाम वल-मुस्लिमीन (JNIM) ने मंगलवार को माली में हुए आतंकी हमलों की जिम्मेदारी ली है। भारत सरकार ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे "हिंसा का निंदनीय कृत्य" बताया है।

विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजनयिक और सुरक्षा चैनलों के माध्यम से संपर्क में बने हुए हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है।

MEA ने कहा कि माली में सभी भारतीय नागरिकों को अत्यधिक सावधानी बरतने, सतर्क रहने और आगे की सहायता के लिए भारतीय दूतावास के साथ लगातार संपर्क में रहने की सलाह दी है। बयान में कहा गया है, "मंत्रालय हर संभव सहायता प्रदान करना जारी रखेगा और अपहृत भारतीय नागरिकों की जल्द से जल्द सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।"

न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस (AP) की एक रिपोर्ट के अनुसार, हथियारबंद आतंकियों ने सेनेगल की सीमा के पार माली समुदाय पर हमला किया। अल-कायदा से जुड़े JNIM आतंकी समूह ने माली के पश्चिमी और मध्य क्षेत्रों में कई सैन्य ठिकानों पर हमले की जिम्मेदारी ली है। एक ठिकाना सेनेगल की सीमा के पार डिबोली में था, जो कि बड़े पैमाने पर चरमपंथी हमलों से बचा हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें