Tibet Earthquake: चीन के तिब्बत क्षेत्र में गुरुवार (23 अक्टूबर) रात आए शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। 7.0 तीव्रता के इस भूकंप में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई। जबकि 32 अन्य घायल हुए हैं। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि भूकंप के तेज झटकों से 300 से ज्यादा मकान ढह गए। जबकि कई इलाकों में बिजली और दूरसंचार सेवाएं भी बाधित हो गईं। घटना के बाद प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। प्रशासन की टीमें मलबे में फंसे लोगों की तलाश करने और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में जुटी हैं।
