Get App

Congo Boat Accident: कांगो में दर्दनाक हादसा, आग लगने से पलटी नाव,148 लोगों की मौत, सैकड़ों लापता

Congo Boat Accident: डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में एक मोटर चालित लकड़ी की नाव में आग लगने के बाद वह कांगो नदी में पलट गई, जिससे कम से कम 148 लोगों की जान चली गई। कांगो में इस प्रकार की नौका दुर्घटनाएं आम हैं, क्योंकि पुराने लकड़ी के जहाज गांवों के बीच परिवहन के प्रमुख साधन होते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 19, 2025 पर 11:16 AM
Congo Boat Accident: कांगो में दर्दनाक हादसा, आग लगने से पलटी नाव,148 लोगों की मौत, सैकड़ों लापता
Congo Boat Accident: कांगो में हुआ नाव हादसा

डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में एक भयंकर नाव दुर्घटना सामने आई है, जिसमें लकड़ी की नाव में आग लगने के बाद वो कांगो नदी में पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में कम से कम 148 लोगों की मौत हो चुकी है। हादसे के समय नाव में लगभग 500 यात्री सवार थे, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, ये घटना मंगलवार को कांगो नदी में घटित हुई, जब नाव पर एक महिला खाना बना रही थी और अचानक आग लग गई। ये नाव मटनकुमु बंदरगाह से बोलोम्बा क्षेत्र के लिए रवाना हुई थी।

कांगो में पुराने लकड़ी के जहाजों का इस्तेमाल गांवों के बीच मुख्य परिवहन के रूप में होता है, लेकिन इनकी सुरक्षा के उपाय बहुत कमजोर होते हैं। दुर्घटना के बाद कई लोग लापता हैं और बचाव कार्य जारी है, जबकि घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आग लगते ही मच गया अफरातफरी

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये हादसा मंगलवार को देश के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र की कांगो नदी में हुआ। नाव में आग तब लगी जब एक महिला खाना बना रही थी। खाना पकाते समय निकली चिंगारी ने पूरे जहाज को चपेट में ले लिया, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें