US strikes venezuela: अमेरिका के कब्जे में वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो, ट्रंप ने किया बड़ा दावा

US strikes venezuela : बीते कई महीनों से अमेरिकी हमले की चेतावनी दी जा रही थी। वहीं अब अमेरिका ने वेनेज़ुएला और वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई किए जाने का दावा किया है। बयान के मुताबिक, राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी को हिरासत में लेकर देश से बाहर ले जाया गया है

अपडेटेड Jan 03, 2026 पर 3:42 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आखिरकार वेनेजुएला के खिलाफ बड़ा कदम उठा लिया है।

US strikes venezuela  : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आखिरकार वेनेजुएला के खिलाफ बड़ा कदम उठा लिया है। शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने काराकास में हवाई हमलों की पुष्टि करते हुए दावा किया है कि संयुक्त राज्य अमेरिका ने वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को हिरासत में ले लिया है। ट्रंप के अनुसार, यह कार्रवाई अमेरिकी एजेंसियों द्वारा की गई और इससे जुड़ी पूरी जानकारी आगे साझा की जाएगी।

अमेरिका का बड़ा दावा 

बता दें कि बीते कई महीनों से अमेरिकी हमले की चेतावनी दी जा रही थी। वहीं अब अमेरिका ने वेनेज़ुएला और वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई किए जाने का दावा किया है। बयान के मुताबिक, राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी को हिरासत में लेकर देश से बाहर ले जाया गया है। यह ऑपरेशन अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर अंजाम दिया गया। जानकारी में कहा गया है कि इस कार्रवाई से जुड़ी और भी बातें जल्द साझा की जाएंगी। साथ ही बताया गया कि आज सुबह 11 बजे मार-ए-लागो में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। यह बयान डोनाल्ड ट्रंप की ओर से जारी किया गया है।


बता दें कि, शनिवार को वेनेजुएला की राजधानी काराकास में कई ज़ोरदार धमाकों की आवाज़ें सुनी गईं। रॉयटर्स के अनुसार, शहर के अलग-अलग हिस्सों में तेज़ आवाज़ों से लोग घबरा गए। दक्षिणी काराकास, जहां एक बड़ा सैन्य ठिकाना मौजूद है, वहां अचानक बिजली भी चली गई। इन घटनाओं के बाद वेनेज़ुएला में आपातकाल लागू कर दिया गया है। हालात को देखते हुए अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि अगर संयुक्त राज्य अमेरिका ने पूरी ताकत से कार्रवाई की, तो वेनेज़ुएला का साथ देने के लिए आगे कौन आएगा। इन धमाकों से पहले वेनेजुएला ने पांच अमेरिकी नागरिकों को गिरफ्तार किया था, इसके बाद वॉशिंगटन ने सख्त एक्शन के संकेत दिए थे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।