Get App

US strikes venezuela: अमेरिका के कब्जे में वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो, ट्रंप ने किया बड़ा दावा

US strikes venezuela : बीते कई महीनों से अमेरिकी हमले की चेतावनी दी जा रही थी। वहीं अब अमेरिका ने वेनेज़ुएला और वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई किए जाने का दावा किया है। बयान के मुताबिक, राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी को हिरासत में लेकर देश से बाहर ले जाया गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 03, 2026 पर 3:42 PM
US strikes venezuela: अमेरिका के कब्जे में वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो, ट्रंप ने किया बड़ा दावा
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आखिरकार वेनेजुएला के खिलाफ बड़ा कदम उठा लिया है।

US strikes venezuela  : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आखिरकार वेनेजुएला के खिलाफ बड़ा कदम उठा लिया है। शनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने काराकास में हवाई हमलों की पुष्टि करते हुए दावा किया है कि संयुक्त राज्य अमेरिका ने वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को हिरासत में ले लिया है। ट्रंप के अनुसार, यह कार्रवाई अमेरिकी एजेंसियों द्वारा की गई और इससे जुड़ी पूरी जानकारी आगे साझा की जाएगी।

अमेरिका का बड़ा दावा 

बता दें कि बीते कई महीनों से अमेरिकी हमले की चेतावनी दी जा रही थी। वहीं अब अमेरिका ने वेनेज़ुएला और वहां के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई किए जाने का दावा किया है। बयान के मुताबिक, राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी को हिरासत में लेकर देश से बाहर ले जाया गया है। यह ऑपरेशन अमेरिकी कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर अंजाम दिया गया। जानकारी में कहा गया है कि इस कार्रवाई से जुड़ी और भी बातें जल्द साझा की जाएंगी। साथ ही बताया गया कि आज सुबह 11 बजे मार-ए-लागो में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। यह बयान डोनाल्ड ट्रंप की ओर से जारी किया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें