Trump: मेज के नीचे छिपे ट्रंप, मंच पर तुरंत पहुंचे सीक्रेट सर्विस के कमांडो...वॉशिंगटन होटल में अंधाधुंध फायरिंग का वीडियो आया सामने

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि मंच पर मौजूद ट्रंप फौरन अपना सिर झुका लेते हैं और सुरक्षाकर्मी घेरा बनाकर उन्हें लेकर भागते हैं। फिलहाल ट्रंप बिल्कुल सुरक्षित हैं। बताया गया कि कुछ तेज और धमाके जैसी आवाज सुनाई देने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। एहतियात के तौर पर राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया

अपडेटेड Apr 26, 2026 पर 7:38 AM
Story continues below Advertisement
व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन डिनर के दौरान फायरिंग की खबर सामने आई है।

अमेरिका में शनिवार की रात एक बड़ी घटना घटी है। अमेरिका के हिल्टन होटल में आयोजित व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर से ठीक पहले हुई फायरिंग की घटना ने सभी को चौंका दिया है। व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स एसोसिएशन डिनर में ट्रंप के साथ उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप भी मौजूद थीं। यूएस सीक्रेट सर्विस की तरफ से बयान जारी करते हुए कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उप राष्ट्रपति जेडी वेंस, मेलानिया ट्रंप और पूरी कैबिनेट को वहां से निकाला गया है और सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं।वहीं इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

घटना वीडियो आया सामने

वहीं इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में साफ दिखाई देता है कि मंच पर मौजूद ट्रंप फौरन अपना सिर झुका लेते हैं और सुरक्षाकर्मी घेरा बनाकर उन्हें लेकर भागते हैं। फिलहाल ट्रंप बिल्कुल सुरक्षित हैं। बताया गया कि कुछ तेज और धमाके जैसी आवाज सुनाई देने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। एहतियात के तौर पर राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने साफ किया कि डोनाल्ड ट्रंप पूरी तरह सुरक्षित थे और किसी तरह का खतरा नहीं था।


एक फ्रीलांस फोटोग्राफर के मुताबिक, होटल के अंदर उसे 4 से 6 तेज धमाकों जैसी आवाजें सुनाई दीं। हालांकि ये आवाज़ें डिनर हॉल के बिल्कुल पास नहीं थीं, लेकिन फिर भी माहौल में तनाव पैदा हो गया। शुरुआती मीडिया रिपोर्ट्स में एक संदिग्ध बंदूकधारी होने की बात सामने आई थी, जिससे वहां मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। हालांकि बाद में स्थिति को काबू में कर लिया गया और सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।

घटना के बाद ट्रंप का पहला रिएक्शन

वहीं व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के कार्यक्रम स्थल पर अचानक फायरिंग की घटना के बाद ट्रंप का पहला रिएक्शन सामने आया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वॉशिंगटन डी.सी. में यह शाम काफी हलचल भरी रही। उन्होंने सीक्रेट सर्विस और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों की तारीफ की और कहा कि उन्होंने बहुत तेजी और बहादुरी से काम किया।

उन्होंने बताया कि हमलावर को पकड़ लिया गया है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनकी राय थी कि कार्यक्रम को जारी रखा जाए, लेकिन इस पर अंतिम फैसला कानून प्रवर्तन एजेंसियों के निर्देश के अनुसार ही लिया जाएगा। ट्रंप ने आगे कहा कि एजेंसियां जल्द ही इस बारे में फैसला लेंगी। हालांकि उन्होंने यह भी माना कि आज की शाम अब वैसी नहीं रह गई है जैसी पहले सोची गई थी, और संभव है कि इस कार्यक्रम को दोबारा आयोजित करना पड़े।

डिनर में शामिल थे 2000 से ज्यादा लोग

बता दें कि, इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम में माहौल अचानक बदल गया, जब लोगों ने तेज आवाज़ में “नीचे झुक जाओ, नीचे झुक जाओ!” जैसी चीखें सुनीं। व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में मौजूद करीब 2,600 मेहमानों में से सैकड़ों लोग तुरंत अपनी-अपनी मेज़ों के नीचे छिप गए, ताकि खुद को सुरक्षित रख सकें। इसी बीच सीक्रेट सर्विस के एजेंट ने तेजी से डाइनिंग एरिया में पहुंच गए और पूरे हाल को सुरक्षा घेरे में ले लिया। लाइव वीडियो में मेलानिया ट्रंप को बाहर ले जाने से ठीक पहले काफी चिंतित देखा गया। वे आसपास मची हलचल को देखकर घबरा गई थीं और स्थिति को समझने की कोशिश कर रही थीं। सुरक्षा के तहत कई बड़े नेताओं को भी तुरंत जमीन पर लेटना पड़ा । इनमें रॉबर्ट एफ. केनेडी जूनियर, डग बर्गम और मार्को रूबियो जैसे नाम शामिल हैं। एजेंसियों ने पूरी सतर्कता के साथ हालात को काबू में करने की कोशिश की।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।