Trump Hell-Hole Remark Row: भारत को 'नरक' बताने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का 24 घंटे के अंदर ही सुर बदल गया है। डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को एक 'महान देश' बताया है। ट्रंप ने उन विवादित रीपोस्ट पर सफाई दी है जिसमें भारत को "नरक जैसी जगह" कहा गया था। नई दिल्ली स्थित अमेरिकी दूतावास ने गुरुवार (23 अप्रैल) को सफाई देते हुए कहा कि ट्रंप भारत को "एक महान देश" मानते हैं। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक 'बहुत अच्छा दोस्त' बताया है।
