Get App

Donald Trump: 'सुप्रीम कोर्ट ने मुझे दे दीं भयानक शक्तियां', ट्रंप ने अदालत के टैरिफ वाले फैसले को बताया 'मूर्खतापूर्ण'

Trump On Supreme Court Ruling: 20 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट ने 6-3 के बहुमत से ट्रंप के एकतरफा टैरिफ शासन पर रोक लगा दी थी। मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स ने कहा था कि राष्ट्रपति ने कांग्रेस की स्पष्ट अनुमति के बिना 'असाधारण शक्तियों' का इस्तेमाल किया है, जो कानूनी रूप से सही नहीं है

Edited By: Abhishek Guptaअपडेटेड Feb 23, 2026 पर 8:36 PM
Donald Trump: 'सुप्रीम कोर्ट ने मुझे दे दीं भयानक शक्तियां', ट्रंप ने अदालत के टैरिफ वाले फैसले को बताया 'मूर्खतापूर्ण'
ट्रंप ने चेतावनी दी कि वह अब उन देशों को सबक सिखाने के लिए 'लाइसेंस' का इस्तेमाल करेंगे जो दशकों से अमेरिका को 'लूट' रहे हैं

US President Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और वहां की सुप्रीम कोर्ट के बीच टकराव अब और तेज हो गया है। ट्रंप ने सोमवार को दावा किया कि वैश्विक टैरिफ को रद्द करने वाले अदालत के फैसले ने असल में उन्हें पहले से कहीं अधिक 'ताकतवर' बना दिया है। अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर एक लंबी पोस्ट में ट्रंप ने अदालत के प्रति अपना गुस्सा जाहिर किया और कहा कि वह अब और भी कड़े कदम उठाएंगे।

सबक सिखाने के लिए करेंगे 'लाइसेंस' का इस्तेमाल 

ट्रंप ने अपनी पोस्ट में सुप्रीम कोर्ट के प्रति इतनी नाराजगी जताई कि उन्होंने कोर्ट का नाम छोटे अक्षरों में लिखने की बात कही। ट्रंप ने लिखा कि सुप्रीम कोर्ट ने अनजाने में उन्हें एक राष्ट्रपति के रूप में ऐसी शक्तियां और मजबूती दे दी हैं, जो उनके पास इस 'मूर्खतापूर्ण' और 'विवादास्पद' फैसले से पहले नहीं थीं। ट्रंप ने चेतावनी दी कि वह अब उन देशों को सबक सिखाने के लिए 'लाइसेंस' का इस्तेमाल करेंगे जो दशकों से अमेरिका को 'लूट' रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर हर लाइसेंस के लिए फीस लगती है, तो अमेरिका विदेशी व्यापार के लाइसेंस पर भारी फीस क्यों नहीं वसूल सकता?

सुप्रीम कोर्ट का फैसला और ट्रंप की प्रतिक्रिया

सब समाचार

+ और भी पढ़ें