Trump Iran Conflict: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को संकेत दिया कि ईरान के साथ चल रहे संघर्ष में अमेरिका अपनी सैन्य कार्रवाई कम कर सकता है, क्योंकि अमेरिका अपने लक्ष्य हासिल करने के करीब पहुंच चुका है। वहीं, उन्होंनें एक घंटे पहले मीडिया से कहा था की ‘हम बातचीत कर सकते हैं, लेकिन मैं संघर्ष-विराम नहीं करना चाहता। जब आप सचमुच दूसरी तरफ को पूरी तरह से तबाह कर रहे हों, तब आप संघर्ष-विराम नहीं करते। ट्रंप का एक घंटे में 2 बार यू-टर्न लेना यह दिखाता है कि अमेरिका, ईरान के खिलाफ युद्ध में बीच मझधार में फंसा है।
